कंप्यूटर से बच्चे सीखेंगे अंगरेजी
कंप्यूटर से बच्चे सीखेंगे अंगरेजी भभुआ (नगर). बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से अंगरेजी सिखाने के लिए ,एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ब्लीस (बिहार लैंग्वेज इनिसिएटीव फॉर सेकेंड्री स्कूल) प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस प्रोग्राम के लिए जिले के 10 ऐसे हाइस्कूलों का चयन किया गया है जहां कंप्यूटर व अंगरेजी दोनों विषय के […]
कंप्यूटर से बच्चे सीखेंगे अंगरेजी भभुआ (नगर). बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से अंगरेजी सिखाने के लिए ,एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ब्लीस (बिहार लैंग्वेज इनिसिएटीव फॉर सेकेंड्री स्कूल) प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस प्रोग्राम के लिए जिले के 10 ऐसे हाइस्कूलों का चयन किया गया है जहां कंप्यूटर व अंगरेजी दोनों विषय के शिक्षक कार्यरत हैं. यह एक दिवसीय प्रोग्राम 21 जनवरी को शहर के कुबेर होटल में किया जायेगा. जो सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर चार बजे तक चलेगा. इसमें प्लस टू स्कूल धनेछा, श्री नेहरू प्लस टू स्कूल नौहट्टा, पंडित देवनाथ पांडेय उच्च विद्यालय बारे, अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय भभुआ, राज्य संपोषित प्लस टू स्कूल अधौरा, इंद्रसेन प्रोजेक्ट ग्लर्स हाइस्कूल जगरियां, हाइस्कूल कर्णपुरा, जेएलएनएचएस सेवापुरी फकराबाद, हाइस्कूल भगवानपुर व रामजानकी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सकरी (कुदरा) स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक व अंगरेजी विषय के शिक्षक शामिल होंगे. इनसेट माध्यमिक स्कूलों के इंगलिश टीचरों को दिया जायेगा प्रशिक्षण – 18 से 22 जनवरी तक चलेगा प्रशिक्षण भभुआ (नगर). जिले के माध्यमिक स्कूलों के अंगरेजी विषय के टीचरों के लिए बिहार लैंग्वेज इनिसिएटीव फॉर सेंकेंड्री स्कूल प्रोजेक्ट के तहत जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को अंगरेजी विषय के संबंध में सरलता के साथ बच्चों के सिखाने हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह प्रशिक्षण आगामी 18 जनवरी से 22 जनवरी तक गांधी कुष्ठ निवारण प्रतिष्ठान भभुआ में आयोजित किया जायेगा. प्रशिक्षण कार्यशाला में एक बैच में 35 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










