मेडीकल में दाखिला के नाम छात्रा से ठगी
मेडीकल में दाखिला के नाम छात्रा से ठगी- पुलिस ने किया मामले की जांचप्रतिनिधि, रामगढ़ (कैमूर) मेडिकल में दाखिला के नाम एक छात्रा से ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. ठगों द्वारा छात्रा से मेडिकल में दाखिला कराने के नाम पर करीब 32 लाख रुपये की ठगी की गयी है. छात्रा […]
मेडीकल में दाखिला के नाम छात्रा से ठगी- पुलिस ने किया मामले की जांचप्रतिनिधि, रामगढ़ (कैमूर) मेडिकल में दाखिला के नाम एक छात्रा से ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. ठगों द्वारा छात्रा से मेडिकल में दाखिला कराने के नाम पर करीब 32 लाख रुपये की ठगी की गयी है. छात्रा के परिजनों ने मंगलवार को ठगों पर कार्रवाई करने के लिए थाने से गुहार लगायी है. परिजनों ने ठगों से संबंधित कई साक्ष्य रिकॉर्ड भी थानेदार के समक्ष प्रस्तुत किया गया. पुलिस इस मामले पर उचित कारवाई करने में जुट गयी है. इधर, ठगी मामले को लेकर छात्रा सहित उसके परिजनों द्वारा पूर्व में एक कोर्ट में परिवाद भी दायर किया जा चुका है. ठगों पर परिजनों द्वारा जब अधिक दबाव बनाया गया तो ठगों ने लिए रुपये में से 17 लाख रूपये रिटर्न कर दिया. शेष रुपये को लेकर छात्रा थाने का चक्कर लगा रही है. वहीं, छात्रा के परिजनों को स्थानीय पुलिस ने ठगों पर उचित कार्रवाई व उससे रुपये लौटवाने के फिराक में जुट गयी है. इस संबंध में थाना प्रभारी इरशाद आलम ने बताया की मुसिया गांव के कपिल मुनि सिंह की बेटी का मेडिकल में दाखिला के नाम पर इंस्टीट्यूट द्वारा 32 लाख रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. ठगों का इंस्टीट्यूट झारखंड में चलाये जाने की बात सामने आयी है. कोर्ट में दाखिल परिवाद के मुताबिक पुलिस उचित करवाई में जुट गयी है. पेंशन नहीं मिलने की बीडीओ से की शिकायत चांद (कैमूर). सिरहिरा पंचायत के अइलाय व पटनवा गांव के पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिलने से काफी परेशान है. जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व कैंप लगा कर अइलाय में पेंशन का वितरण किया जा रहा था. कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पंचायत सेवक के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके चलते पेंशन वितरण बंद कर दिया गया. पेंशन नहीं मिलने को लेकर कौशल्या कुंवर, परदेशी राम, दुलारी कुंवर व तेतरी कुंवर आदि ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है. इस संबंध में बीडीओ कृष्णा कुमार ने कहा की जल्द ही बाकी लोगों का पेंशन का वितरित कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










