विधायकों ने बैठक का बहष्किार कर निकल गये बाहर
विधायकों ने बैठक का बहिष्कार कर निकल गये बाहर 20 सूत्री की बैठक समय से नहीं हुई शुरू पहले से सूचना नहीं देने व मंत्री के समय से बैठक में नहीं पहुंचने से हुए नाराज प्रतिनिधि, भभुआ (नगर) जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को हुए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक का जिले […]
विधायकों ने बैठक का बहिष्कार कर निकल गये बाहर 20 सूत्री की बैठक समय से नहीं हुई शुरू पहले से सूचना नहीं देने व मंत्री के समय से बैठक में नहीं पहुंचने से हुए नाराज प्रतिनिधि, भभुआ (नगर) जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को हुए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक का जिले के चारों विधानसभा के भाजपा विधायकों ने विरोध करते बहिष्कार किया. निर्धारित समयसीमा के अनुसार बैठक की कार्यवाही शुरु नहीं होने और इसकी सूचना लिखित रुप से न देने से नाराज भाजपा विधायकों ने इस बैठक का बहिष्कार किया. 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक जिले के प्रभारी मंत्री व अनुसूचित जाति व जनजाति मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा की जाती थी. वहीं, बैठक समय से शुरू नहीं होने पर जिला पर्षद अध्यक्ष उमारावती देवी ने भी बैठक का बहिष्कार किया. इसके पश्चात भाजपा विधायकों द्वारा शेरशाह सूरी परिसदन में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस मुद्दे पर सरकार प्रभारी मंत्री व स्थानीय प्रशासन को भी घेरा. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ विधायक अशोक सिंह, चैनपुर के ब्रिजकिशोर बिंद, मोहनिया के निरंजन राम और भभुआ विधायक आनंद भूषण पांडेय ने संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता कर बताया कि 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक की लिखित सूचना प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नहीं दी गयी. बल्कि इस बैठक के संबंध में डीडीसी के प्यून द्वारा दूरभाष पर इसकी सूचना दी गयी. बैठक से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन (कार्यवाही पुस्तिका) भी ससमय सदस्यों को उपलब्ध नहीं करायी गयी. इसके बावजूद सभी सदस्य बैठक में उपस्थित हुए. लेकिन, निर्धारित समय से डेढ़ घंटे इंतजार करने के बावजूद बैठक शुरू नहीं हुई. प्रभारी मंत्री के यहां मौजूद होते हुए भी वो पार्टी की बैठक में व्यस्त रहे. मगर, ससमय इस बैठक में मौजूद नहीं हुए. विधायकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैठक के लिए मात्र दो घंटे का समय निर्धारित किया गया. जबकि, कई बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी इतने कम समय में इन बिंदुओं पर चर्चा करना मुश्किल है. किसानों की समस्या को यह सरकार गंभीरतापूर्वक नहीं ले रही है. जिले में धान खरीद और सिंचाई प्रणाली ध्वस्त है पूरे जिले में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है. वहीं, सारा खाद बिस्कोमान द्वारा उत्तर बिहार में भेजा जा रहा है वहीं एक पैक्स को मात्र 26 बोरा खाद ही उपलब्ध कराया जा रहा है. विधायकों ने मांग किया कि 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक की औपचारिकता न पूरी की जाये बल्कि इस बैठक को स्थगित करते हुए पुन: सात दिनों बाद बैठक की तिथि निर्धारित की जाये……………………..फोटो.7. 20सूत्री की बैठक शामिल लोग 8. 20 सूत्री बैठक का विरोध कर बाहर निकते चारों विधानसभा के विधायक…………………………
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










