चैनपुर में संघ मनायेगा मकर संक्रांति उत्सव
चैनपुर में संघ मनायेगा मकर संक्रांति उत्सव दही-चूड़ा व श्रीराम खिचड़ी का होगा सामूहिक भोजचैनपुर (कैमूर). इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर आरएसएस द्वारा चैनपुर में मकर संक्रांति उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गयी है. रविवार की देर शाम संस्कारम विद्यालय में संघ की बैठक जिला […]
चैनपुर में संघ मनायेगा मकर संक्रांति उत्सव दही-चूड़ा व श्रीराम खिचड़ी का होगा सामूहिक भोजचैनपुर (कैमूर). इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर आरएसएस द्वारा चैनपुर में मकर संक्रांति उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गयी है. रविवार की देर शाम संस्कारम विद्यालय में संघ की बैठक जिला कार्यवाहक मिथिलेश राय व रामाधार पांडेय के नेतृत्व में की गयी. इसमें संक्रांति उत्सव को धूमधाम से मनाने की बात कही गयी. इसका आयोजन 14 जनवरी को 11 बजे दिन में संस्कारम विद्यालय में मनाने का निर्णय लिया गया. इसमें चूड़ा-दही और श्रीराम खिचड़ी का सामूहिक भोज का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें भगवा ध्वज को प्रणाम करने के बाद बौद्धिक कार्यक्रम होगा. इसके बाद श्रीराम खिचड़ी और चूड़ा-दही का सामूहिक भोज होगा. मिथिलेश राय ने बताया की ये खिचड़ी सामाजिक समरसता का प्रतीक है. इस खिचड़ी को बनाने के लिए स्वयंसेवक प्रत्येक घरों से एक एक मुट्ठी चावल दाल लेकर इसे बनायेंगे और एक ही पंगत में बैठ कर सामाजिक सशक्तिकरण का नारा बुलंद करेंगे. रामाधार पांडेय ने बताया की इस इस विद्यालय में मार्च के अंतिम सप्ताह में संघ द्वारा आठ दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग लगाया जायेगा. इस आवासीय वर्ग में सैकड़ों नवयुवक भाग लेंगे. इस बैठक में मोहन शाह, अभय सिंह, राजदेव सिंह, श्रीकांत प्रसाद, बद्रीनाथ शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे.प्रभारी मंत्री का हुआ भव्य स्वागतमोहनिया(सदर). सोमवार के दिन महागंठबंधन की सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार कैमूर आगमन पर संतोष कुमार निराला को महागंठबंधन के नेताओं ने मुंडेश्वरी गेट के समीप माला पहना कर उनका स्वागत किया. निराला को एससी, एसटी का मंत्री पद के साथ कैमूर का प्रभारी मंत्री भी बनाया गया है. बक्सर मार्ग से कैमूर की सीमा में प्रवेश करने पर चौरसिया में भी उनका स्वागत किया गया. मोहनिया मे मंत्री का स्वागत करने वालों में अशोक चौधरी, रामकेशी भारती, गिरीजा सिंह कुशवाहा, वंश नरायण चौधरी, लल्लन राम सहित महागठबंधन के तमाम लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










