अब बीसीए की छात्राओं ने लिपिक पर लगाया गंदी हरकत का आरोप

Updated:
विज्ञापन

अब बीसीए की छात्राओं ने लिपिक पर लगाया गंदी हरकत का आरोप मामला पटेल कॉलेज के बीसीए विभाग का, कुछ दिन पहले अन्य छात्राओं ने भी लगाया था आरोपमामले पर प्रिंसिपल ने बैठायी जांच कमेटी, हो रही जांचलिपिक पर कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्राएं करेंगी आंदोलनप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) बीए पार्ट टू की परीक्षा देने के […]

विज्ञापन

अब बीसीए की छात्राओं ने लिपिक पर लगाया गंदी हरकत का आरोप मामला पटेल कॉलेज के बीसीए विभाग का, कुछ दिन पहले अन्य छात्राओं ने भी लगाया था आरोपमामले पर प्रिंसिपल ने बैठायी जांच कमेटी, हो रही जांचलिपिक पर कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्राएं करेंगी आंदोलनप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) बीए पार्ट टू की परीक्षा देने के दौरान पटेल कॉलेज में लिपिक से वीक्षक बने कर्मी पर छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार के आरोप के कुछ ही दिन बाद पटेल कॉलेज की ही बीसीए की छात्राओं ने भी उक्त कर्मी उमेश कुमार सिंह पर बुरी नजर से देखने व गंदी हरकत का सनसनीखेज आरोप लगाया. इससे जुड़ा आवेदन प्रिंसिपल सहित जिले के उच्च अधिकारियों को दिया है. छात्राओं ने लिपिक पर कार्रवाई करते हुए उसे हटाने की मांग की है.छात्राओं ने यहां तक अल्टीमेटम दिया है कि अगर 12 जनवरी तक कॉलेज प्रबंधन द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है, तो 13 जनवरी को कॉलेज में तालाबंदी करते हुए विरोध प्रदर्शन होगा. छात्राओं का कहना था कि सात जनवरी को प्रभात खबर अंक में परीक्षा देनेवाली छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार व छेड़खानी की खबर छपने के बाद उन्हें सबल मिला व उक्त लिपिक की हरकतों से तंग इसका विरोध करने का फैसला लिया. विरोध कर रही छात्राओं का आरोप है कि लिपिक कॉलेज के प्रिंसिपल का ड्राइवर था. उसे प्रिंसिपल द्वारा संविदा पर बीसीए विभाग में लिपिक बना दिया गया. लिपिक छात्राओं को बुरी नजर से देखाता है और गंदे व भद्दे इशारे करता है. लिपिक उमेश कुमार सिंह पर अब बीसीए की छात्राओं द्वारा सनसनीखेज आरोप पर पटेल कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ एसएन लाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गयी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन