क्राइम मीटिंग में एसपी ने सिखाएं लुटेरों से निबटने के गुर

Updated:
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसपी ने सिखाएं लुटेरों से निबटने के गुरप्रोजेक्टर के माध्यम से पुरानी घटनाएं दिखा थानेदारों को किया ट्रेंडप्रतिनिधि, भभुआ (कार्यालय) एसपी हरप्रीत कौर की क्राइम मीटिंग का नजारा शनिवार को बदला-बदला सा था. क्राइम मीटिंग में प्रोजेक्टर लगाया गया था, जहां पर एसपी एक शिक्षक की भूमिका में सभी थानेदारों को अपराध […]

विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसपी ने सिखाएं लुटेरों से निबटने के गुरप्रोजेक्टर के माध्यम से पुरानी घटनाएं दिखा थानेदारों को किया ट्रेंडप्रतिनिधि, भभुआ (कार्यालय) एसपी हरप्रीत कौर की क्राइम मीटिंग का नजारा शनिवार को बदला-बदला सा था. क्राइम मीटिंग में प्रोजेक्टर लगाया गया था, जहां पर एसपी एक शिक्षक की भूमिका में सभी थानेदारों को अपराध से निबटने का गुर सिखा रही थीं. अक्सर होने वाले क्राइम मीटिंग में अपराध, केस डिस्पोजल, उद्भेदन से इतर कुछ अलग शनिवार को क्राइम मीटिंग में देखने को मिल रहा था. दरअसल गत दिनों मोहनिया में पलक झपकते ही अपराधियों द्वारा बगैर हथियार,ताकत या मोबाइल को उपयोग में लाये बैंक के 47 लाख रूपये को लेकर भागने का प्रयास किया गया. वहीं भभुआ में एक रात में तीन दुकानों से महज पांच मिनट में शटर तोड़ चोरी कर ली गयी. ऐसे में एसपी ने शनिवार के क्राइम मीटिंग में थानेदारों को इस तरह का गुर सिखाती नजर आयीं. इसके लिए उन्होंने जहां मोहनिया की पूरी घटना को बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटेरों की गतिविधि को प्रोजेक्टर के माध्यम से थानेदारों को दिखाया. वहीं भभुआ में सिन्हा मेडिकल स्टोर में चोरी के लिए पांच मिनट में तोड़े गये शटर के विजुअल को भी दिखाया और कहा कि जिले ही नहीं राज्य से बाहर के अपराधी अपराध के लिए रोज नये-नये तकनीक को अपना रहे हैं. उनसे निबटने के लिए पुलिस हर तरह से तैयार रहे और उनके तर्ज पर आधुनिक तरीके से पुलिसिंग करे. चार को सेंसर, तो चार को रिवार्ड दिसंबर महीने में केस डिस्पोजल की संख्या ठीक ठाक होने के कारण एसपी ने संतोष जताया. वहीं कम डिस्पोजल करने वाले कुदरा, दुर्गावती, मोहनिया व एसीएसटी थाना के थानेदारों को सेंसर दिया. वहीं दूसरी तरफ अच्छा काम करने के लिए भभुआ थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, चांद थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, कुछिला थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कुढनी थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार को रिवार्ड एसपी द्वारा दिया गया. पंचायत चुनाव को लेकर करें कार्रवाई एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दें. गड़बड़ी करने वाले लोगों पर 107 की कार्रवाई करें. बूथों को चिन्हित करें. साथ ही सरस्वती पूजा के दौरान खास चौकसी बरतें.फोटो:-4.क्राइम मीटिंग करती एसपी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन