ग्रामीणों ने बिजली घर का काम रूकवाया
ग्रामीणों ने बिजली घर का काम रूकवाया भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र कें मुंडेश्वरी धाम के बगल में स्थित कुड़वा गांव के ग्रामीणों ने गांव के ही बगल में निर्माण किये जा रहे बिजली घर का निर्माण कार्य रूकवा दिया है. ग्रामीण पंचमी मुसहर, माझ मुसहर के साथ सैकड़ों लोगों ने बताया कि जहां बिजली घर के […]
ग्रामीणों ने बिजली घर का काम रूकवाया भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र कें मुंडेश्वरी धाम के बगल में स्थित कुड़वा गांव के ग्रामीणों ने गांव के ही बगल में निर्माण किये जा रहे बिजली घर का निर्माण कार्य रूकवा दिया है. ग्रामीण पंचमी मुसहर, माझ मुसहर के साथ सैकड़ों लोगों ने बताया कि जहां बिजली घर के निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही है, वहां गांव का ही शमशान घाट है. नींव खोदने के दौरान मृत लोगों की अस्थियां भी निकलने लगी हैं. इस कारण ग्रामीणों में रोष है व कार्य रुकवा कर अंचलाधिकारी को अपने समस्या से अवगत कराया है. अंचलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि बिजली घर की नींव खोद के कार्य को रुकवा दिया गया है. बिजली विभाग के इंजीनियर व ग्रामीणों से विचार विमर्श के बाद ही कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा………………………………फोटो.18. ग्रामीणों को समझाते अंचलाधिकारी खडिहा गांव में मनेगा मकर संक्रांति महोत्सवभगवानपुर(कैमूर). क्षेत्र के खडिहा गांव में मकर संक्रांति के दिन मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. खडीहा गांव के जोगिया बाबा सांस्कृतिक विकास समिति के संयोजक सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर खडिहा गांव में मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










