आवेदन का बोझ डाककर्मियों पर पड़ रहा भारी
आवेदन का बोझ डाककर्मियों पर पड़ रहा भारी समाहरणालय में चल रही बहाली को लेकर डाकघर पर आवेदनों का बोझभभुआ ( सदर). समाहरणालय में चल रही बहाली को लेकर अभ्यर्थियों के आवेदन का बोझ डाककर्मियों पर काफी भारी पड़ रहा है. इसके चलते काम का बोझा बढ़ने के साथ साथ परेशानियों में भी इजाफा हो […]
आवेदन का बोझ डाककर्मियों पर पड़ रहा भारी समाहरणालय में चल रही बहाली को लेकर डाकघर पर आवेदनों का बोझभभुआ ( सदर). समाहरणालय में चल रही बहाली को लेकर अभ्यर्थियों के आवेदन का बोझ डाककर्मियों पर काफी भारी पड़ रहा है. इसके चलते काम का बोझा बढ़ने के साथ साथ परेशानियों में भी इजाफा हो गया है. प्रतिदिन डाकघर पर सैकड़ों लोग कतार में खड़े होकर आवेदन जमा कर रहे हैं. इसके अलावा रेलमेल सर्विस से भी विभिन्न स्थानों पर रहनेवाले अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन भेजा जा रहा है. इसके चलते डाकघर को परेशानी उठानी पड़ रही है. शहर के मुख्य डाकघर के डाकपाल उदय प्रताप बताते हैं कि डाकघर में अब तक छह हजार से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं. केवल शनिवार को ही लगभग 11 सौ आवेदनों को जमा कराया गया. इन्हें कागजी खानापूर्ति करते हुए डाककर्मियों के सहयोग से समाहरणालय को सुपूर्द किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि डाकघर में संसाधनों का अभाव है. खासकर कंप्यूटर की भारी कमी है. भ्यर्थियों को आवेदन जमा करने के दौरान डाकघर का परिसर भी छोटा पड़ जा रहा है. फिर भी शनिवार से महिलाओं के लिए अलग काउंटर खोलने के साथ-साथ अब आवेदन जमा करने के लिए तीन काउंटर खोल दिये गये हैं. यहां अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने में कोई परेशानी नहीं होगी. इनसेट 31 जनवरी तक बढ़ाई गयी आवेदन जमा करने की तिथिभभुआ(सदर). जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह के निर्देश पर समाहरणालय संवर्ग चतुर्थवर्गीय पदों के लिए भरे जा रहे आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी से बढ़ा कर 31 जनवरी कर दी गयी है. जिला प्रशासन के विशेष कार्य पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए इस महीने के अंत तक यानी 31 जनवरी तक कर दिया गया है. गौरतलब है कि शुक्रवार को दर्जनों अभ्यर्थियों ने समाहरणालय पहुंच कर जिलाधिकारी से मिल कर आवेदन भरने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया था. डीएम ने भी आवेदकों को फॉर्म भरने में आ रही दुश्वारियों को देखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 20 दिन आगे बढ़ा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










