धरना की तैयारी को लेकर हुई चर्चा
धरना की तैयारी को लेकर हुई चर्चा 20 जनवरी को पुसौली स्टेशन पर देंगे धरनापुसौली (कैमूर). पुसौली बाजार के शिव मंदिर में शनिवार को स्टेशन विकास मंच की बैठक हुई. इसमें पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रालोसपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, राजद के जिला अध्यक्ष अजमुद्दीन अंसारी, मंच के संरक्षक ददन सिंह व […]
धरना की तैयारी को लेकर हुई चर्चा 20 जनवरी को पुसौली स्टेशन पर देंगे धरनापुसौली (कैमूर). पुसौली बाजार के शिव मंदिर में शनिवार को स्टेशन विकास मंच की बैठक हुई. इसमें पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रालोसपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, राजद के जिला अध्यक्ष अजमुद्दीन अंसारी, मंच के संरक्षक ददन सिंह व रणविजय सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सर्वप्रथम आगामी 20 जनवरी को पुसौली स्टेशन पर दो इंटरसिटी ट्रेनों के ठहराव व फुट ओवरब्रिज के लिए होनेवाले धरने की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस दाैरान इस धरने के प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया. इस दौरान कांग्रेस नेता रामशंकर सिंह, मनबोध सिंह, संतोष रावत, रवि पासवान, लालजी राम, अरविन्द सिंह, गोलू पासवान, रोहन सिंह व उपेन्द्र तिवारी सहित कई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व दर्जनों गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.फ़ोटो:- 16.बैठक में उपस्थित लोगमानव भारती में खेलकूद प्रतियोगिता का समापनचांद.(कैमूर). गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास भी जरूरी है . विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है . उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्यनारायण प्रसाद ने मानव भारती हेरिटेज स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के दौरान कही. साथ ही बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. यह प्रतियोगिता काफी उत्सवी माहौल में हुआ. इसमें पांच हाउस के लगभग चार सौ छात्र -छात्राओं ने हिस्सा लिया. दौड़ में आशीष, राज ,शिवम कुमार, संदीप पासवान, अनुज पांडेय, सैफ़ जमा खां, अंजली पांडेय, दीवान अब्दुल्ला खां व साक्षी सिंह. डिस्कस थ्रो में मोहिनी कुमारी, आज़ाद सिंह, जैब्लिन मे प्रथम आजाद सिंह, प्रगति प्रिया अव्वल रहे. गोला थ्रो में सैफ जमा खां व साक्षी पांडेय आदि बच्चों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम मे छात्र कैप्टन अमरनाथ राय ,दिवांशु आनंद, विवेक उपाध्याय, शिवम तिवारी, अभिषेक कुमार का सराहनीय योगदान रहा. एचएम विकास कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का मनोबल बढता है और उनका विकास होता है. इस मौके पर डीईओ कार्यालय के एमआइएस अरुण कुमार, विद्यालय के सचिव धनंजय पांडेय व कैप्टन मिथिलेश सिंह साहित सभी छात्र, शिक्षक मौजूद थे.फोटो:-14. बच्चों को सम्मानित करते डीईओ 15. संबोधित करते डीईओ देसी शराब के साथ एक गिरफ्तारकुदरा(कैमूर) सकरी गांव से शुक्रवार की रात कुदरा पुलिस ने 50 बोतल देसी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया व्यक्ति उक्त गांव का सुनील गुप्ता बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










