वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभाचांद (कैमूर). चांद के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया . इसका विधिवत उद्घाटन थानाध्य्क्ष रविशंकर ने किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. थानाध्यक्ष ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और […]

विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभाचांद (कैमूर). चांद के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया . इसका विधिवत उद्घाटन थानाध्य्क्ष रविशंकर ने किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. थानाध्यक्ष ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. स्कूल के पांच हाउस पंचशीला, तक्षशीला, विक्रमशीला, नालंदा व लक्ष्मीबाइ हाउस के बीच आयोजित होनेवाली यह प्रतियोगिता आठ व नौ जनवरी तक चलेगी. खेल प्रशिक्षक कैप्टन मिथिलिश सिंह के नेतृत्व में आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छत्राएं भाग लेंगे. इसमें सौ, दो सौ, चार सौ व आठ सौ मीटर का दौड़, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद,ऊंची कूद व रिले रेस आदि प्रतियोगिता होगी. अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. विद्यालय के एचएम विकास कुमार पांडेय ने बताया की विद्यालय बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए प्रशस्त है. उस उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस तरह की खेलकूद की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर विपिन सिंह, पूजा कुमारी व रीना कुशवाहा सहित सभी छात्र-शिक्षक मौजूद थे.फोटो:-17.कबूतर उड़ा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते तीन वारंटी गिरफ्तार भगवानपुर(कैमूर). थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से भुलई राम व ददन राम को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कसेर से कविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि तीनों लोगों पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन