Kaimur News : रामपुर अंचल में अब तक 65 प्रतिशत रैयतों ने जमा किये कागजात

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :17 Apr 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : रामपुर अंचल में अब तक 65 प्रतिशत रैयतों ने जमा किये कागजात

भूमि सर्वेक्षण को लेकर रामपुर अंचल के किसानों द्वारा मात्र 65 प्रतिशत अपने जमीन से संबंधित कागजात अब तक जमा किया गया है. इस संदर्भ में भूमि सर्वे शिविर प्रभारी रामपुर अविनाश कुमार ने बताया कि कागजात जमा करने हेतु किसान को जागरूक करने के लिए अमीन द्वारा अपने राजस्व ग्राम में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

रामपुर . भूमि सर्वेक्षण को लेकर रामपुर अंचल के किसानों द्वारा मात्र 65 प्रतिशत अपने जमीन से संबंधित कागजात अब तक जमा किया गया है. इस संदर्भ में भूमि सर्वे शिविर प्रभारी रामपुर अविनाश कुमार ने बताया कि कागजात जमा करने हेतु किसान को जागरूक करने के लिए अमीन द्वारा अपने राजस्व ग्राम में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी गयी है कि आप लोग किसानों को बोल कर जल्द से जल्द कागजात जमा करने की अपील करें. नहीं तो आगे परेशानी हो सकती है. फिर भी रैयतों द्वारा कागजात नहीं जमा किया जा रहा है. शिविर प्रभारी ने बताया पुनः किसानों को कागजात जमा करने हेतु मौजावार लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जबकि, कागजात जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी, जो समाप्त हो चुकी है. उसके बावजूद सरकार द्वारा पोर्टल खोला गया है ताकि किसान अधिक से अधिक अपना कागजात ऑन लाइन जमा करें. इसको लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी और सभी अमीन को पुनः मौजा में जाकर किसानों को जल्द से जल्द कागजात जमा करने का अनुरोध करने हेतु कहा गया. साथ ही बैठक में अमीनों को कहा गया कि क्षेत्र में रैयत से अनुरोध करें कि आपके जमीन से संबंधित जो भी त्रुटि या गलती है, उस चीज के लिए अंचल कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं, आप पहले शिविर कार्यालय में जाकर जानकारी हासिल कर लें और शिविर कार्यालय में हेल्प डेस्क गठन किया गया .वहां आपको सारी जानकारी दी जायेगी और आपकी मदद करने की कोशिश जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन