प्रखंडों में पीएम आवास योजना का शिविर 25 को

Updated at : 21 Feb 2020 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंडों में पीएम आवास योजना का शिविर 25 को

भभुआ : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 25 फरवरी को जिले के सभी प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें स्वीकृत किये गये आवासों के आलोक में लाभुकों को स्वीकृत पत्र दिया जायेगा. इसे लेकर जिले के सभी बीडीओ को डीडीसी कैमूर कृष्ष्ण कुमार गुप्ता ने निर्देश जारी किया है. जिले के […]

विज्ञापन

भभुआ : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 25 फरवरी को जिले के सभी प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें स्वीकृत किये गये आवासों के आलोक में लाभुकों को स्वीकृत पत्र दिया जायेगा. इसे लेकर जिले के सभी बीडीओ को डीडीसी कैमूर कृष्ष्ण कुमार गुप्ता ने निर्देश जारी किया है. जिले के छह प्रखंडों में आवास योजना के लाभुकों की स्वीकृति काफी खराब पायी गयी है.

गौरतलब है कि जनवरी में सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य 4500 आवासों के निर्माण का बढ़ाया गया था. इसे लेकर 20 फरवरी तक ही शत-प्रतिशत आवासों को स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया था. बावजूद जिले में आवासों के स्वीकृति के मामले में उल्लेखनीय प्रगति नहीं पायी गयी.
इसे लेकर अब कैमूर डीडीसी द्वारा सभी बीडीओ को 25 को प्रखंड मुख्यालय में विशेष शिविर लगा कर स्वीकृत आवासों के लाभुकों को स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराने के साथ इसकी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इसके पूर्व प्रतीक्षा सूची में शामिल आवास योग्य लाभुकों का शत-प्रतिशत आवासों की स्वीकृति सुनिश्चित किये जाने को लेकर 21 तक विशेष अभिया न चलाने का भी निर्देश दिया गया है.
छह प्रखंडों में आवासों की स्वीकृति है लंबित
सरकार द्वारा आवास योजना में चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य बढ़ाये जाने के बाद अभी जिले के आधे से अधिक यानी 11 प्रखंडों में से छह प्रखंडों में आवास योग्य लाभुकों के आवासों की स्वीकृति की स्थिति खराब चल रही है. जानकारी के अनुसार इन छह प्रखंडों में सभी प्रखंड भभुआ अनुमंडल के हैं, जिसमें रामपुर, चांद, अधौरा, भभुआ, भगवानपुर तथा चैनपुर शामिल है. जबकि मोहनियां अनुमंडल के नुआंव, दुर्गावती, रामगढ़, कुदरा तथा मोहनियां प्रखंड में आवासों की स्वीकृति बेहतर बतायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन