ePaper

वन विभाग के कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच करेंगे रेंजर

Updated at : 12 Sep 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच करेंगे रेंजर

भभुआ : वन प्रमंडल कैमूर के कुछ कर्मियों के खिलाफ लगे अवैध वसूली के आरोपों की जांच अधौरा के रेंजर द्वारा किया जायेगा. शराब के नशे में पकड़े गये करर बीट के फॉरेस्टर मंटू पासवान से संबंधित रिपोर्ट भी सरकार को भेज दी गयी है. दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब […]

विज्ञापन

भभुआ : वन प्रमंडल कैमूर के कुछ कर्मियों के खिलाफ लगे अवैध वसूली के आरोपों की जांच अधौरा के रेंजर द्वारा किया जायेगा. शराब के नशे में पकड़े गये करर बीट के फॉरेस्टर मंटू पासवान से संबंधित रिपोर्ट भी सरकार को भेज दी गयी है. दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व शराब के नशे में धूत भभुआ रेंज के करर बीट के फॉरेस्टर को शराब के नशे में पुलिस द्वारा गिरफ‍्तार किया गया था. पियक्कड़ फॉरेस्टर की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे एसपी कैमूर के निर्देश पर बाद में पुलिस ने जेल भेज दिया था.
इधर, इस मामले के प्रकाश में आने के साथ ही यह भी आरोप सामने आया था कि प्रमंडलीय कार्यालय से पेट्रोलिंग के लिये जाने वाले वन कर्मियों द्वारा जंगल क्षेत्र में वाहन वालों से पैसे की उगाही, मोबाईल छीन लेना और शराब पीने का काम किया जाता है. आरोप के घेरे में वनपाल अजित सिंह सहित चालक बाबुलाल राम, विशाल कुमार तथा राजेश पासवान उर्फ गामा का नाम भी आया था. आशंका इस तरह की भी जताई गयी थी कि वन पाल मंटू पासवान शराब के नशे में पकड़े गये बाकी लोग भागने में सफल हो गये थे.
क्या कहते हैं वन प्रमंडल पदाधिकारी
बहरहाल उक्त मामले बुधवार को जब वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आरोपों के जांच के लिये अधौरा रेंजर को जांच पदाधिकारी बनाया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि नशे के हालत में पकड़े गये फॉरेस्टर मंटू पासवान की भी पूरी रिपोर्ट विभागीय मुख्यालय को भेज दी गयी है. जहां दिशा निर्देश प्राप्त होने के बाद ही कोई अग्रेतर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
सरकार को भेजी गयी शराब के नशे में पकड़े गये फॉरेस्टर की रिपोर्ट
दोषी वन कर्मियों के खिलाफ की जायेगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन