पत्नी से विवाद में सब्जी विक्रेता ने खा लिया जहर, गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ सदर : मंगलवार को शहर में सब्जी बेचने का धंधा करनेवाले युवक ने पहले से चल रहे पत्नी के साथ विवाद में जहर खाकर जान देने की कोशिश की. जहर के सेवन से सब्जी विक्रेता की हालत गंभीर बतायी जाती है और उसे सदर अस्पताल लाने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : मंगलवार को शहर में सब्जी बेचने का धंधा करनेवाले युवक ने पहले से चल रहे पत्नी के साथ विवाद में जहर खाकर जान देने की कोशिश की. जहर के सेवन से सब्जी विक्रेता की हालत गंभीर बतायी जाती है और उसे सदर अस्पताल लाने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. युवक चांद थाना क्षेत्र के चंदोस गांव निवासी शिव प्रसाद साह का बेटा अरविंद साह बताया जाता है.
पता चला है कि अरविंद साह ने मंगलवार को दिन के 11 बजे पहले से चल रहे पत्नी से विवाद व लड़ाई-झगड़े में सल्फास का सेवन कर लिया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसे अस्पताल लाया गया. यहां डॉ कमलेश कुमार ने युवक का इलाज कर उसे रेफर कर दिया. उक्त सब्जी विक्रेता की शादी एक वर्ष पहले भभुआ के रामपुर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय कन्हैया साह की पुत्री आशा देवी के साथ हुई है. पति-पत्नी में अक्सर विवाद चलता रहता है.
पत्नी पर लगाया जहर देने का आरोप : गौरतलब है कि उक्त सब्जी विक्रेता शहर में ही पत्नी को रख ठेले पर सब्जी बेचने का धंधा करता है. जहर के सेवन की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस के समक्ष युवक ने अपने दिये फर्द बयान में पत्नी ही पर जहर खिलाने का आरोप लगाया. उसका कहना था कि उसकी पत्नी आशा देवी उसके साथ अक्सर मारपीट करती रहती है. मंगलवार की सुबह उसने ही जबरन मारपीट कर उसे जहर खिला दी.
पत्नी बोली- करता है प्रताड़ित, फंसाने के लिए खाया है जहर
भभुआ सदर. युवक के जहर खाने की सूचना पर पत्नी आशा देवी भी अपनी मां और दो छोटी बहनों के साथ रोती-बिलखती सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि उनका पति अरविंद साह अक्सर गुस्से में मारता-पीटता और मुर्गा बनाता रहता है. इसके पहले भी वह झगड़े के दौरान अपनी जान देने की कोशिश कर चुका है. मंगलवार को भी उसने उसके मायके पहुंच उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी और फंसाने की धमकी देकर घर से निकला था.
पत्नी ने पुलिस के समक्ष रोते हुए बताया कि उसका पति नशेड़ी है और अक्सर शराब के नशे में उसके साथ यहां तक कि अपनी विधवा मां के साथ भी मारपीट करता रहता है. उसने पिछले दो मई को मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद वह मजबूर होकर भभुआ रामपुर कॉलोनी में अपनी मां के यहां रह रही है. उसने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आ गयी है. अब उसके साथ नहीं रहना चाहती. इस मामले में विवाहिता की मां आशा देवी ने बताया कि उनकी बेटी को वह अक्सर मारता-पीटता रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




