ताड़ीखाने में भाई को ढूंढ़ने गये युवक पर हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : सोमवार को अपराह्न 12 बजे दुकान छोड़ कर निकले एक युवक को जब उसका बड़ा भाई वार्ड संख्या 13 में दिनभर चलनेवाले ताड़ीखाने में खोजने गया, तो ताड़ीखाना चलाने वालों द्वारा कहासुनी के बाद उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : सोमवार को अपराह्न 12 बजे दुकान छोड़ कर निकले एक युवक को जब उसका बड़ा भाई वार्ड संख्या 13 में दिनभर चलनेवाले ताड़ीखाने में खोजने गया, तो ताड़ीखाना चलाने वालों द्वारा कहासुनी के बाद उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया.
पिटाई से घायल हुए युवक वार्ड संख्या 22 निवासी मुमताज अंसारी का बेटा सब्बीर अंसारी बताया जाता हैं. घटना के बारे में घायल युवक ने बताया है कि वह अपने छोटे भाई का पता करते-करते वह वार्ड संख्या 13 स्थित जगलाल पासी के ताड़ीखाने में चला गया. वहां पहुंच कर उसने अपने भाई के बारे में पूछना शुरू कर दिया. इसी दौरान वहां मौजूद जगलाल पासी के पुत्र संतोष पासी व उसके एक अन्य भाई मिल कर भाई को खोजने गये युवक को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल युवक भभुआ थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










