चाय दुकानदार को परिवार समेत लाठी-डंडों से पीटा

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर. शनिवार की सुबह करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव में उधार में चाय नहीं पिलाने पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा चाय दुकानदार सहित उसके पूरे परिवार को लाठी-डंडों से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. सुबह सबेरे चाय को लेकर हुई पिटाई में महिलाओं सहित सात लोग […]

विज्ञापन
भभुआ सदर. शनिवार की सुबह करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव में उधार में चाय नहीं पिलाने पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा चाय दुकानदार सहित उसके पूरे परिवार को लाठी-डंडों से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. सुबह सबेरे चाय को लेकर हुई पिटाई में महिलाओं सहित सात लोग घायल बताये जाते हैं.
मारपीट करने के बाद सभी घायल उसी हालत में करमचट थाने में फरियाद लेकर पहुंचे. लेकिन, उनका आरोप था कि थाने पर घायलावस्था में पहुंचने के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, तो सभी घायलों को एक निजी वाहन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. यहां सभी का इलाज किया जा रहा है. घायलों में स्वर्गीय हरि भजन माली का बेटा रतन माली, रतन माली की पत्नी मीना देवी, बेटी और जपला झारखंड में ब्याही पिंकी देवी, मुन्ना माली की पत्नी सुमंती देवी, रतन माली का छोटा बेटा और उस वक्त चाय की दुकान पर बैठा बिगु माली, रिंकू माली बताये जाते हैं. हालांकि, घायलों के सदर अस्पताल जाने की सूचना पर आननफानन में करमचट थाने की पुलिस घटना के दो घंटे बाद अस्पताल पहुंची और घायलों का फर्द बयान लेते हुए उनका इलाज कराया.
पुलिस को दिये फर्द बयान में गंभीर रूप से घायल और उस वक्त दुकान पर मौजूद बिग्गु माली ने बताया कि उसका सबार गांव स्थित दुर्गा मंदिर के सामने चाय व नाश्ते की दुकान है. शुक्रवार की शाम गांव के ही राधा सिंह उसके दुकान पर आये और उधार चाय मांगा. पहले से 800 रुपये बकाया होने की वजह से उसने उधार चाय देने से इन्कार कर दिया.
चाय नहीं मिलने पर राधा सिंह वहां से उठ कर दुर्गा मंदिर के समीप जाकर बैठ गये. दुर्गा मंदिर के समीप ही घायल हुए लोगों के घरवाले शादी-विवाह में दूल्हे के वाहनों की फूलों से सजावट भी करते हैं और वहां रतन का बेटा विष्णु माली उस वक्त एक गाड़ी सजा रहा था. उसे देख राधा सिंह ने विष्णु माली को वहां से हटने को कहते हुए उसे मारपीट की. मारपीट के बाद वहां हंगामा हो गया, लेकिन कुछ लोगों द्वारा समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया गया. पुनः शनिवार की सुबह राधा सिंह उसके चाय दुकान पर आया और चाय मांगने पर उसे चाय दे दिया गया. लेकिन, उसने अपने साथ आये सात अन्य साथियों को भी चाय देने के लिए कहा. इस पर दुकानदार ने उधार देने से मना कर दिया. इसके बाद राधा सिंह वहां से उठ कर चला गया और करीब 10 की संख्या में लोगों को लेकर पुनः लौटा और चाय दुकानदार के दुकान व घर में घुसते हुए घर में रही महिलाओं व सभी को लाठी डंडे से बुरी तरह से मारपीट कर सभी को घायल कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन