नाली विवाद में मारपीट : जमकर चले लात घूसे, मारपीट में तीन घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ : चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव में नाली को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम हाटा गांव के अंजय खरवार व बंसत खरवार के बीच पहले से चले आ रहे नाली विवाद को लेकर लाठियां निकल गयीं. बताया जाता है कि […]
विज्ञापन
भभुआ : चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव में नाली को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम हाटा गांव के अंजय खरवार व बंसत खरवार के बीच पहले से चले आ रहे नाली विवाद को लेकर लाठियां निकल गयीं.
बताया जाता है कि एक पक्ष द्वारा नाली की सफाई कर कूड़ा निकाला जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष ने कूड़ा को अपने दरवाजे के पास रखने से मना किया. इस पर बात बढ़ गयी और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. घटना में अंजय खरवार सहित संजय खरवार तथा दूसरे पक्ष से बंसत खरवार घायल हो गये. दोनों पक्षों द्वारा चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










