अब डीएम व एसपी की नाक के नीचे से ही उड़ा ली बाइक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अपराध. बाइक चोर गिरोह खुलेआम पुलिस को दे रह चुनौती समाहरणालय परिसर से लगातार दूसरे दिन चोरों ने उड़ायी बाइक डीएम व एसपी के चेंबर के पीछे पार्किंग से समाहरणालय में काम कर रहे ठेकेदार की बाइक चोरी समाहरणालय की सुरक्षा में तैनात दर्जनों सिपाहियों को ठेंगा दिखा उड़ा ले गये बाइक भभुआ कार्यालय : […]
विज्ञापन
अपराध. बाइक चोर गिरोह खुलेआम पुलिस को दे रह चुनौती
समाहरणालय परिसर से लगातार दूसरे दिन चोरों ने उड़ायी बाइक
डीएम व एसपी के चेंबर के पीछे पार्किंग से समाहरणालय में काम कर रहे ठेकेदार की बाइक चोरी
समाहरणालय की सुरक्षा में तैनात दर्जनों सिपाहियों को ठेंगा दिखा उड़ा ले गये बाइक
भभुआ कार्यालय : इन दिनों पूरे जिले में बाइक चोर गिरोह के आतंक से जिलेवासी काफी परेशान हैं. बाइक चोरी करनेवाले गिरोह के सदस्य लगभग प्रतिदिन जिले में कहीं न कही बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर कैमूर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. उक्त चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि एक दिन में दो-तीन जगहों पर भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार को जहां चैनपुर व भभुआ में दो बाइकों की चोरी कर कैमूर पुलिस को खुली चुनौती दी. वहीं,
शनिवार को उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए डीएम व एसपी के नाक के नीचे व सुरक्षित जगह समाहरणालय परिसर में बनी पार्किंग से ही एक ठेकेदार की बाइक को सुरक्षा में तैनात दर्जनों पुलिसकर्मियों के मौजूदगी में उड़ा कर अब कैमूर पुलिस के साथ-साथ डीएम व एसपी को भी खुली चुनौती दे रहे हैं.
रोज की तरह शनिवार को भी समाहरणालय की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दर्जनों पुलिस के जवान समाहरणालय के सामने नो पार्किंग जोन में वाहनों को नहीं लगने दे रहे थे. समाहरणालय पहुंचनेवाले आम आदमी से लेकर अधिकारियों तक के वाहन समाहरणालय के पीछे परिसर पार्किंग में लगे हुए थे. इसी बीच लगभग तीन बजे जब डीएम साहेब मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा को लेकर ग्राउंड फ्लोर पर बने सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे,
तो उसी समय दर्जनों की संख्या में समाहरणालय की सुरक्षा में तैनात जवान बाहर अपनी ड्यूटी बजा रहे थे. इसके अलावे अतिरिक्त दर्जनों पुलिसकर्मी समाहरणालय परिसर में जहां-तहां खड़े थे. उसी वक्त बाइक चोर बेखौफ होकर डीएम व एसपी के चेंबर के ठीक पीछे से भवन निर्माण विभाग के ठेकेदार भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी निवासी चंदन यादव की स्पलेंडर बाइक उड़ा ले गये. चोरों के बुलंद हौंसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है
कि महज एक दिन पहले शुक्रवार को समाहरणालय गेट के पास से ही एक और बाइक उड़ा ले गये थे. यहीं नहीं शुक्रवार को ही बाइक चोर चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से भी मलिकसराय के भूपेंद्र सिंह की बाइक को उड़ा ले गये थे. शनिवार को समाहरणालय परिसर में डीएम व एसपी के चेंबर के पीछे स्थित पार्किंग से जिस चंदन नामक ठेकेदार की बाइक चोरों ने उड़ाया, उक्त ठेकेदार समाहरणालय में स्थापना व भू-अर्जन विभाग में भवन निर्माण विभाग के तरफ से टाइल्स लगवाने का काम करा रहा था. उसी काम की देखरेख में वह ढाई बजे के लगभग समाहरणालय पहुंचा था और जब साढ़े तीन बजे अपने बाइक के पास पहुंचा, तो पाया कि बाइक गायब है. ठेकेदार चंदन यादव ने बताया कि उसका बाइक हीरो स्पेलेंडर था, जिसका नंबर बीआर 45 5370 है. बाइक की डिक्की में दो चेकबुक, छह ड्राफ्ट, छह टीडी समेत कई जरूरी कागजात भी थे. कुल मिला कर बाइक चोर गिरोह जिले में धड़ाधड़ बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिये जा रहे हैं और कैमूर पुलिस उन्हें पकड़ने में अभी पूरी तरह विफल है. आंकड़ों पर नजर डाले तो शायद ही कोई ऐसा महीना है, जिस महीने में आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों की चोरी भभुआ में नहीं हो रही है. जिले भर में यह संख्या बढ़ कर हर माह एक दर्जन से ज्यादा पहुंच जाती है.
खास बात यह कि अब तो बाइक चोर डीएम व एसपी के कार्यालय जो कि सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है वहां से ताबड़तोड़ बाइक की चोरी कर उन्हें भी खुली चुनौती दे रहे हैं. ऐसे में देखना यह है कि अब बाइक चोरों के सामने अभी तक लाचार दिखनेवाली कैमूर पुलिस उन्हें दबोचने में कब तक कामयाब हो पाती है. उक्त मामले में एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि समाहरणालय परिसर में पुलिस की तैनाती की गयी है. इसके बावजूद इसके बाइक की चोरी हो रही है तो उक्त पुलिसकर्मियों से जहां जवाब तलब किया जायेगा. वहीं उक्त बाइक चोर गिरोह को भी हर हाल में पकड़ने की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










