पहले यौन शोषण, फिर विदेश जाने के नाम पर ठगे एक लाख रुपये!

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने प्रेमी और उसके घरवालों के खिलाफ महिला थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी भभुआ सदर : पहले युवक ने शादी करने का झांसा देकर एक युवती का यौनशोषण किया, उसके बाद शादी करने का वायदा कर विदेश जाने के नाम पर युवती के परिवारवालों से एक लाख रुपये भी […]

विज्ञापन
पीड़ित युवती ने प्रेमी और उसके घरवालों के खिलाफ महिला थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी
भभुआ सदर : पहले युवक ने शादी करने का झांसा देकर एक युवती का यौनशोषण किया, उसके बाद शादी करने का वायदा कर विदेश जाने के नाम पर युवती के परिवारवालों से एक लाख रुपये भी ठग लिया.
यह हैरतअंगेज मामला नुआंव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस मामले में प्रेमी के धोखे की शिकार हुई पीड़िता ने गुरुवार को महिला थाने पहुंच कर प्रेमी और उसके घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वह बीए में पढ़ती है और अपने गांव से प्रत्येक दिन रामगढ़ महिला महाविद्यालय पढ़ने जाती थी. इसी दौरान आने-जाने के क्रम में रास्ते में उससे तौकीर अनवर उर्फ जुगनू उससे मिलता था और उससे प्यार करने की बात कहते हुए शादी करने का प्रलोभन देता था.
उसने इस दौरान शादी का प्रलोभन देकर उसे प्रेम जाल में फांस लिया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा. इस बीच जब इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को हुई तो उसके पिता शादी की बात करने युवक के घर गये, तो उसके भाई तौकीर अहमद उर्फ शालू और उसकी मां कौशरी बेगम ने पहले तो दो लाख और एक बाइक देने पर अपने लड़के से शादी करने की बात कही. लेकिन, उसके पिता ने जब रुपये देने से इनकार किया, तो युवक की मां व भाई बोले कि जुगनू को सऊदी अरब जाना है. इसलिए एक लाख रुपये फिलहाल दे दो उसके बाद जब वह विदेश से लौटेगा, तो उसकी शादी उसकी बेटी से कर दी जायेगी. उसके पिता ने इस बात पर फरवरी 2016 को एक लाख रुपये युवक के घरवालों को दे दी.
इस बीच सात अक्तूबर को जब जुगनू विदेश से लौटा, तो उसने फिर उससे शादी रचाने की बात युवती ने की, तो पुनः युवक द्वारा उसे झांसे में लेते हुए उसका शारीरिक शोषण किया और शादी से इनकार कर दिया. इधर, जब उसके पिता 25 नवंबर को जब युवक के मां व भाई से मिले, तो उन्होंने भी पहले के एक लाख के अलावे पांच लाख व बाइक देने पर ही शादी करने का फरमान सुना दिया.
इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में युवती से यौनशोषण के आरोपी युवक सहित उसके भाई व मां पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला ने बताया कि पीड़िता के आवेदन को दर्ज कर जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन