अब विद्युत मीटर को रिचार्ज करने पर ही मिलेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल की तरह मीटर में रखना होगा बैलेंस भभुआ शहर : जिले में बिजली का उपयोग करने के लिए बिजली मीटर को रिचार्ज करने पर ही बिजली मिलेगी. जिस तरह मोबाइल को उपभोक्ता रिचार्ज करते हैं तो किसी से बात हो पाती है, ठीक उसी प्रकार बिजली मीटर को भी रिचार्ज करने पर बिजली मिलेगी. […]

विज्ञापन
मोबाइल की तरह मीटर में रखना होगा बैलेंस
भभुआ शहर : जिले में बिजली का उपयोग करने के लिए बिजली मीटर को रिचार्ज करने पर ही बिजली मिलेगी. जिस तरह मोबाइल को उपभोक्ता रिचार्ज करते हैं तो किसी से बात हो पाती है, ठीक उसी प्रकार बिजली मीटर को भी रिचार्ज करने पर बिजली मिलेगी. अगर अकाउंट में बैलेंस नहीं तो बत्ती गुल हो जायेगी.
अब सरकारी कार्यालयों में बिल का भुगतान नहीं करने के कारण बिजली नहीं कटेगी, न ही विद्युत विभाग को विपत्र वसूलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. इसकी शुरुआत पहले जिले के सभी सरकारी कार्यालयों व आवासों में प्रीपेड मीटर लगाने से किया जायेगा. जहां उन्हें अपने कार्यालय के पर्याप्त बिजली के लिए रिचार्ज कराते रहना होगा. इससे बिजली की चोरी रुकेगी. जितनी बिजली खपत होगी, उसके अनुसार मीटर काे रिचार्ज कराना पड़ेगा. बकाया चल रहे विपत्रों का भुगतान भी किस्त वाइज किया जायेगा.
बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति हो जायेगी बंद : विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों से इसकी शुरुआत की जायेगी. प्रीपेड मीटर को रिजार्च करने के बाद ही बिजली मिलेगी. आधुनिक तकनीकयुक्त इलेक्ट्राॅनिक मीटर में एक ऐसा डिवाइस लगा होता है, जो बैलेंस खत्म होते ही मीटर से विद्युत की आपूर्ति बंद कर देता है. मीटर में विभाग द्वारा जारी किए गए उपभोक्ता आईडी नंबर पर रिचार्ज कराने के बाद ही बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो जायेगी.
100 रुपये से हो सकता है रिचार्ज : विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली का उपयोग करने के लिए प्रीपेड मीटर का 100 रुपये से रिचार्ज किया जा सकता है. इसमें उपभोक्ता पर निर्भर करता है कि अगर ज्यादा बिजली खर्च करेंगे तो उसके अनुसार उसे प्रीपेड मीटर काे रिचार्ज कराना पड़ेगा. प्रीपेड मीटर का रिचार्ज 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये का करा सकते है.
पहले चरण में बिजली विभाग से इसका रिचार्ज कराने की सुविधा मिलेगी. अगर यह प्रक्रिया सफल रहा तो बाद में मोबाइल रिचार्ज की तरह कूपन मिलेगा, जिसे उपभोक्ता अपने आप से कभी भी प्रीपेड मीटर का रिचार्ज कर सकते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन