त्योहार देख सड़क तक पसरे सामान

Updated:
विज्ञापन

पैदल चलनेवालों के लिए नहीं बची फुटपाथ पुराना बाजार व चौक एरिया में हर कुछ समय पर लग रहा भयंकर जाम भभुआ सदर : एक तो पर्व त्योहार का सीजन ऊपर से अतिक्रमण और ई-रिक्शा व ऑटो सड़क पर ही खड़े रहने के चलते शहर का पुराना चौक, पश्चिम बाजार व एकता चौक पर सुबह […]

विज्ञापन
पैदल चलनेवालों के लिए नहीं बची फुटपाथ
पुराना बाजार व चौक एरिया में हर कुछ समय पर लग रहा भयंकर जाम
भभुआ सदर : एक तो पर्व त्योहार का सीजन ऊपर से अतिक्रमण और ई-रिक्शा व ऑटो सड़क पर ही खड़े रहने के चलते शहर का पुराना चौक, पश्चिम बाजार व एकता चौक पर सुबह हो या शाम पैदल चलना तक फिलहाल मुश्किल हो गया है.
पुलिस व नगर पर्षद प्रशासन की अनदेखी के कारण हर कुछ समय के अंतराल-अंतराल पर जाम लग रहा है और बाजार करने निकले महिला-पुरुष या फिर बच्चे इस समस्या से दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं या फिर वाहन सवारों और पैदल राहगीरों के बीच बहस व झगड़ा तक हो जा रहा हैं. वैसे शहर की सड़कें सुबह नौ बजे तक तो काफी चौड़ी दिखती हैं, लेकिन 10 बजे के बाद शाम तक शहर की सड़कें दुकानदारों के अतिक्रमण से संकरी हो जाती हैं.
व्यापारी व दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाहर तक दुकानें सजा लेते हैं, जिससे पैदल चलनेवाले राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता है. सबसे ज्यादा परेशानी पश्चिम बाजार व पुराना चौक के पास होती है, जबकि एकता चौक और उसके आसपास भी यहीं स्थिति देखने को मिलती है.
लोगों का चलना भी हुआ दूभर
त्योहारों के समय व्यापारी व दुकानदार बिक्री का बहाना बनाते हैं, जो हमेशा जारी रहता है. ऐसे में पैदल चलनेवालों के लिए फुटपाथ नहीं बच रही. बीच सड़क पर चलने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
शहर के लोगों का कहना है कि इस रोड पर अगर कोई बड़ी गाड़ी आ जाये, तो लोगों को सड़क से उतरने के लिए जगह ढूंढ़ना पड़ता है. नगर पर्षद द्वारा इस समस्या की अनदेखी की जा रही है. इसका फायदा अवैध रूप से पटरियों व सड़कों का अतिक्रमण किये दुकानदार उठा रहे हैं. इस समस्या से बाजार के बड़े दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं, उनका कहना था कि त्योहार के बाजार के चलते भीड़ बढ़ी हुई हैं.
लेकिन, सड़क पर ही ऑटो व ई-रिक्शा के खड़े कर दिये जाने और दुकान के सामने ही वाहन लगा दिये जाने के चलते दुकानदारी में समस्या आ रही हैं. वैसे दुकानदारों ने एसपी हरप्रीत कौर से इस समस्या से निजात दिलाये जाने की गुहार लगायी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन