खनांव मामले में भड़काऊ मैसेज भेजनेवालों पर प्राथमिकी का आदेश

Updated:
विज्ञापन

खनांव मामले में सोशल मीडिया के जरिये सौहार्द बिगाड़ने की हो रही कोशिश फेसबुक पर व्ह्राट‍्सएप से भड़काऊ मैसेज भेजनेवालों के नंबर की पहचान में जुटी पुलिस भभुआ कार्यालय : दो दिनों पहले खनांव गांव में मूर्ति से छेड़छाड़ किये जाने के मामले में सोशल मीडिया, व्ह्राट‍्सएप व फेसबुक के माध्यम से खनांव मामले को […]

विज्ञापन

खनांव मामले में सोशल मीडिया के जरिये सौहार्द बिगाड़ने की हो रही कोशिश

फेसबुक पर व्ह्राट‍्सएप से भड़काऊ मैसेज भेजनेवालों के नंबर की पहचान में जुटी पुलिस
भभुआ कार्यालय : दो दिनों पहले खनांव गांव में मूर्ति से छेड़छाड़ किये जाने के मामले में सोशल मीडिया, व्ह्राट‍्सएप व फेसबुक के माध्यम से खनांव मामले को लेकर भड़काऊ मैसेज के जरिये सौहार्द बिगाड़नेवालों के खिलाफ एसपी ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. एसपी हरप्रीत कौर ने भभुआ एसडीपीओ व थानेदार को निर्देश दिया है कि जिस नंबर से सौहार्द बिगाड़ने के लिए भड़काऊ मैसेज फैलाये जा रहे हैं, उन सभी नंबरों को नोट कर उनके खिलाफ सौहार्द बिगाड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करें.
साथ ही भड़काऊ मैसेज जिस ग्रुप में डाला जा रहा है, उस ग्रुप के एडमिन पर भी प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करें. एसपी के आदेश के बाद पुलिस जिन मोबाईल नंबरों के जरिये सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ मैसेज भेजे जा रहे हैं, उनकी सूची बनानी शुरू कर दी है. पुलिस सोशल मीडिया, फेसबुक व व्ह्राट‍्सएप से नंबरों के माध्यम से सौहार्द बिगाड़नेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गयी है.
गौरतलब है कि विगत दो दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्व खनांव मामले को लेकर झूठी खबर व अफवाह फैला कर सौहार्द बिगाड़ने में लगा है, जिसके बाद एसपी ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए सौहार्द बिगाड़नेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन