नशे से हो सकती हैं मानसिक बीमारियां

Updated:
विज्ञापन

मानसिक जागरूकता के लिए अटल बिहारी विद्यालय में लगाया गया शिविर भभुआ सदर : नशा या अन्य मादक पदार्थों के सेवन से मानसिक बीमारियां हो सकती हैं. यह बीमारी किसी भी उम्र, जाति व वर्ग के लोगों में हो सकती हैं. मानसिक रोग से संबंधित उक्त जानकारी बुधवार को शहर के अटल बिहारी सिंह प्लस […]

विज्ञापन
मानसिक जागरूकता के लिए अटल बिहारी विद्यालय में लगाया गया शिविर
भभुआ सदर : नशा या अन्य मादक पदार्थों के सेवन से मानसिक बीमारियां हो सकती हैं. यह बीमारी किसी भी उम्र, जाति व वर्ग के लोगों में हो सकती हैं. मानसिक रोग से संबंधित उक्त जानकारी बुधवार को शहर के अटल बिहारी सिंह प्लस टू हाईस्कूल में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में दी गयी. इसमें सदर अस्पताल स्थित जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई के मनोचिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी.
मानसिक स्वास्थ्य इकाई की मनोचिकित्सक भावना गुप्ता ने छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को मानसिक रोगों के कारण निदान, उपचार व परीक्षा संबंधी तनाव प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. मनौवैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता राजा उपाध्याय ने बताया कि मानसिक बीमारी मुख्यत: जैविक मनोवैज्ञानिक या सामाजिक कारकों के द्वारा होती है.
मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए सरकार द्वारा मुफ्त इलाज सहित पुर्नवास की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. बुधवार को अटल बिहारी विद्यालय में मानसिक जागरूकता कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक ने हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक डॉ. महेंद्र यादव, चंदन सिंह, मकसूद आलम, चंद्रमणि पाल, संजय सिंह, विनय तिवारी आदि मौजूद रहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन