रिटायर्ड लिपिक से एक लाख रुपये की छिनतई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अपराध. बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया अंजाम अस्पताल के समाने ई-रिक्शे से घर जा रहे रिटायर्ड लिपिक का झोला छीन कर फरार हो गये अपराधी भभुआ सदर : नगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अस्पताल के सामने निबंधन विभाग से रिटायर्ड लिपिक वार्ड नंबर सात निवासी कैलाश प्रसाद से मंगलवार की […]
विज्ञापन
अपराध. बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया अंजाम
अस्पताल के समाने ई-रिक्शे से घर जा रहे रिटायर्ड लिपिक का झोला छीन कर फरार हो गये अपराधी
भभुआ सदर : नगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अस्पताल के सामने निबंधन विभाग से रिटायर्ड लिपिक वार्ड नंबर सात निवासी कैलाश प्रसाद से मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक लाख रुपये छीन कर फरार हो गये.
कैलाश प्रसाद बेटे की पढ़ाई का फीस जमा करने के लिए एक लाख रुपये एसबीआई की मुख्य शाखा से निकाल कर ई-रिक्शा से थाना के पीछे स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी चलते ई-रिक्शा पर से मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी पैसे रखे झोले को छीन कर फरार हो गये. लेकिन, खास बात यह कि छिनतई के बाद रिटायर्ड लिपिक द्वारा घटनास्थल पर कोई शोर शराबा नहीं किया गया. घटना के बाद पीड़ित घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर स्थित थाने जाने के बजाये पहले अपने घर गये और लगभग एक घंटे बाद घर से आकर थाने में उक्त मामले की शिकायत की.
पीड़ित कैलाश प्रसाद के मुताबिक वह मंगलवार को लगभग डेढ़ बजे एकता चौक के पास स्थित एसबीआई मुख्य शाखा से एक लाख रुपये अपने बच्चों की फीस जमा करने के लिए निकासी की गयी थी.
एक लाख रुपये व बिस्कुट का एक कार्टन ई-रिक्शा से थाना के पीछे स्थित अपने घर जा रहे थे. उनका ई-रिक्शा टाउन हाईस्कूल के समीप पहुंचा, तभी दो मोटरसाइकिल सवार अपराधी कैलाश प्रसाद के हाथ पर झपटा मार पैसे से भरा झोला अस्पताल के पूर्वी गेट से पहले छीन कर पटेल चौक की तरफ फरार हो गये.
कैलाश प्रसाद ने बताया कि झोले में 500-500 नोट की दो गड्डी थी. कैलाश प्रसाद के मुताबिक, वह घटना के बाद हताश होने के कारण चिल्ला भी नहीं पाये और न ही ई-रिक्शा के चालक को बता पाये. जब तक ई-रिक्शा के चालक को बताते, तब तक बाइक सवार अपराधी बहुत आगे निकल चुके थे.
ई-रिक्शा चालक ने उन्हें स्टेडियम गेट के पास उतारा और वह घर चले गये. घर से लौटने के बाद पूरे घटनाक्रम की शिकायत थाने में आकर लगभग एक घंटे बाद की. उक्त घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी. वहीं, सिन्हा मेडिकल स्टोर, डॉ विनोद शंकर के यहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया. उक्त ई-रिक्शा चालक की तलाश भी पुलिस ने शुरू की. कुछ देर बार ई-रिक्शा चालक पुलिस को मिल गया. पुलिस ने उससे पूछताछ की व सीसीटीवी फुटेज दिखाया.
उक्त ई-रिक्शा चालक का नाम जयराम बिंद बताया जाता है, जो सोनहन थाने के खजुरिया गांव का रहनेवाला है. खबर लिखे जाने तक पुलिस बैंक व अन्य जगहों पर मामले की जांच में जुटी हुई थी. इस मामले में एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि मामले के हर पहलू पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. छिनतई के उक्त घटना अगर सही होती है तो अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










