मोबारकपुर से गायब जूही के घरवालों का चंदौली के मझवार में नहीं मिला पता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छापेमारी जारी. दोहरे हत्याकांड में शुरू हुई जांच, पर अब तक हाथ खाली अरविंद सिंह का बेटा है डिंपल, पैतृक गांव मझवार में बेच चुका है सारी संपत्ति मोहनिया शहर : मोबारकपुर डबल मर्डर में पुलिस के सामने एक और चौंकानेवाला मामला सामने आया है. जूही का भाई व हत्या का मुख्य आरोपित डिंपल का […]
विज्ञापन
छापेमारी जारी. दोहरे हत्याकांड में शुरू हुई जांच, पर अब तक हाथ खाली
अरविंद सिंह का बेटा है डिंपल, पैतृक गांव मझवार में बेच चुका है सारी संपत्ति
मोहनिया शहर : मोबारकपुर डबल मर्डर में पुलिस के सामने एक और चौंकानेवाला मामला सामने आया है. जूही का भाई व हत्या का मुख्य आरोपित डिंपल का परिवार में पूरे योजनाबद्ध तरीके से मोबारकपुर गांव में उक्त घटना को अंजाम दिया. यह बात पुलिस की जांच में पुख्ता हो गयी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डिंपल सिंह का पूरा परिवार मोबारकपुर गांव से कहां शिफ्ट हुआ है. घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस यह गुत्थी नहीं सुलझा सकी है.
डिंपल का परिवार कहां है यह न तो मोबारकपुर गांव में किसी को पता है और न ही डिंपल के पैतृक गांव मझवार में किसी को पता है. छापेमारी के क्रम में पुलिस उसके पैतृक गांव चंदौली के पास स्थित मझवार पहुंची तो पता चला कि डिंपल के पिता अरविंद सिंह मझवार की पूरी संपत्ति बेच कर पहले ही यहां से जा चुके हैं. यहां कोई भी नहीं रहता है. इधर मोबारकपुर में भी अभी तक यह कोई नहीं बता पाया है कि डिंपल का परिवार कहां गया और कहां पर रह रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










