महिला को ससुरालवालों ने मारपीट कर किया जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : जमीन बंटवारे को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा एक महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर महिला ने ससुर बली बिंद, जेठ विजय बिंद सहित देवर सुनील बिंद के खिलाफ आवेदन देकर थाने में न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : जमीन बंटवारे को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा एक महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर महिला ने ससुर बली बिंद, जेठ विजय बिंद सहित देवर सुनील बिंद के खिलाफ आवेदन देकर थाने में न्याय की गुहार लगायी है.
जानकारी के अनुसार, महिला भभुआ थाना क्षेत्र के महसुआ निवासी कुश बिंद की पत्नी सुनीता देवी है.
उसने पुलिस को बताया है कि रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर उसके ससुर, जेठ और देवर ने लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










