डेंगू से ज्यादा डायरिया ''खतरनाक''
भभुआ सदर : इस बार गरमी व बरसात के मौसम में जिले में डेंगू से ज्यादा डायरिया खतरनाक हो चला है, जिसके चलते सरकारी अस्पतालों सहित निजी क्लिनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. सदर अस्पताल में फिजिशियन डॉ विनय कुमार तिवारी का कहना है कि डायरिया से ग्रस्त मरीजों की संख्या ज्यादा है. […]
भभुआ सदर : इस बार गरमी व बरसात के मौसम में जिले में डेंगू से ज्यादा डायरिया खतरनाक हो चला है, जिसके चलते सरकारी अस्पतालों सहित निजी क्लिनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. सदर अस्पताल में फिजिशियन डॉ विनय कुमार तिवारी का कहना है कि डायरिया से ग्रस्त मरीजों की संख्या ज्यादा है. डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल के ओपीडी व इमरजेंसी में हर दूसरा, तीसरा मरीज डायरिया से ग्रस्त होकर आ रहा है और सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ इस समय ज्यादा हो रही हैं. आंकड़े भी गवाही देते हैं कि मई से अब तक सैकड़ों डायरिया ग्रसित मरीज सिर्फ सदर अस्पताल में इलाज करा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










