डायरिया से कई की हो चुकी है मौत

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : जिले में डायरिया अब तक कहर बन कर उभरा है. जिले में अब तक दो दर्जन से अधिक गांव डायरिया के चपेट में आ चुके हैं. जबकि, अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत भी हो चुकी है. सबसे ज्यादा पीड़ित जिले का चांद प्रखंड है, जहां एक दर्जन से अधिक गांव […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : जिले में डायरिया अब तक कहर बन कर उभरा है. जिले में अब तक दो दर्जन से अधिक गांव डायरिया के चपेट में आ चुके हैं. जबकि, अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत भी हो चुकी है. सबसे ज्यादा पीड़ित जिले का चांद प्रखंड है, जहां एक दर्जन से अधिक गांव डायरिया की चपेट में अब तक आ चुके हैं. प्रखंड के ईचाव गांव में अब तक तीन लोगों की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो चुकी है. भगवानपुर प्रखंड में तीन गांव के लोग डायरिया से आक्रांत हैं,

जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. मोहनिया प्रखंड में पांच गांव डायरिया की चपेट में है, जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है. अधौरा व रामगढ़ प्रखंड भी डायरिया से जूझ रहा है. गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र हैं. पीड़ित परिवार संबंधित पीएचसी में इलाज करा रहे हैं. लेकिन, वहां अच्छी व्यवस्था नहीं होने के कारण निजी क्लिनिक में इलाज कराने को मजबूर हैं. चांद प्रखंड के ईचाव गांव के ग्रामीण प्रमोद कुमार, लालबचन, मुन्ना आदि का कहना है कि जब भी बारिश होती है, हमलोगों का गांव पूरा पानी से घिर जाता है, चारों तरफ पानी ही पानी दिखायी देता है और पीने का पानी प्रदूषित हो जाता है.

वहीं, गंदगी इतनी रहती है कि साल भर गांव के बच्चे व बूढ़े गांव की प्रदूषित हो रहे वातावरण से बीमार होते रहते हैं. इन्हीं कारणों से अक्सर बरसात के मौसम में बच्चे, बूढ़े, जवान व महिलाएं सभी हर साल डायरिया की चपेट में आते जा रहे हैं. इस बार हमारे गांव के दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं. तीन लोगों की मौत गांव में हो चुकी है. मेडिकल टीम तो आती है. लेकिन, केवल आकर खानापूर्ति कर चली जाती है, किसी का ढंग से इलाज नहीं हो पाता है.

लोग निजी क्लिनिक में इलाज कराने को मजबूर हैं. फिर भी जो लोग समय पर अस्पताल पहुंच जाते हैं. उनकी जान तो बच जाती है. लेकिन, जो लोग अस्पताल पहुंचने में सक्षम नहीं हो पाते हैं. उनकी जाने चली जाती हैं. इचाव गांव में प्रदूषित जल का इतना दहशत है कि इस साल के जनवरी से उत्क्रमित विद्यालय ईचाव में स्कूली छात्रों के बीच मध्याह्न भोजन बंद है. स्कूल के शिक्षक भी गांव के प्रदूषित जल के डर से घर से पानी लेकर स्कूल पहुंचते हैं.

इलाज की भरपूर व्यवस्था
जिले में फैले डायरिया और इलाज की व्यवस्था पर सीएस डॉ केबीपी सिंह ने बताया कि हर स्तर से डायरिया के रोकथाम के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. अगर, किसी गांव में डायरिया फैलने की सूचना प्राप्त होती हैं, तो तत्काल राहत के लिए मेडिकल टीम भेजी जाती है. सदर अस्पताल में भी डायरिया पीड़ितों के लिए फ्लूड सहित इलाज की सभी व्यवस्था की गयी हैं. सभी पीएचसी प्रभारियों को भी डायरिया से बचाव और राहत प्रदान करने का निर्देश दिया जा चुका है. उन्हें अपने स्तर से दवा खरीद मरीजों को उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने भी जिले में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेडिकल टीम का गठन कर डायरिया पीड़ित हर गांव में जाकर इलाज करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को देते हुए हर संभव मदद डायरिया पीड़ितों को उपलब्ध कराने को कहा हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन