जांच में जीआरपी कर रही लीपापोती
मोहनिया शहर : भोखरी गांव में गुरुवार को राहुल के श्राद्ध भोज में घटना के चश्मदीद गवाह अधिवक्ता कुलदीप शर्मा के साथ-साथ भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह, एमएलसी संतोष सिंह सहित कई पार्टी के नेता शामिल हुए. सभी लोग स्व राहुल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भोज में शामिल हुए. 24 अगस्त को चंबल […]
मोहनिया शहर : भोखरी गांव में गुरुवार को राहुल के श्राद्ध भोज में घटना के चश्मदीद गवाह अधिवक्ता कुलदीप शर्मा के साथ-साथ भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह, एमएलसी संतोष सिंह सहित कई पार्टी के नेता शामिल हुए. सभी लोग स्व राहुल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भोज में शामिल हुए. 24 अगस्त को चंबल एक्सप्रेस से दिल्ली से वाराणसी आने के दौरान ट्रेन में टीसी व आरपीएफ जवान द्वारा प्रताड़ना से स्वर्गीय संजय सिंह के छोटे पुत्र राहुल कुमार की मौत हो गयी थी, जिनका गुरुवार को श्राद्ध भोज था.
राहुल की मौत के चश्मदीद गवाह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुलदीप शर्मा को भी राहुल के चाचा छोटन सिंह द्वारा भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए कुलदीप शर्मा गुरुवार को अपने तीन मित्रों के साथ सड़क मार्ग से मोहनिया पहुंचे, जिन्हें मोहनिया के लोगों द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया. भोखरी गांव में पहुंचते ही भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह व एमएलसी संतोष सिंह ने मानवता के मिसाल पेश करने वाले अधिवक्ता को मुंडेश्वरी मां की तस्वीर देकर सम्मानित किये. सम्मान पाकर अधिवक्ता ने आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










