सात पियक्कड़ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : उत्पाद विभाग की टीम ने दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच दो कुल्हड़िया गांव के समीप जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में सात युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें गुरुवार को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार किये गये पियक्कड़ों में कुदरा थाना […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : उत्पाद विभाग की टीम ने दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच दो कुल्हड़िया गांव के समीप जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में सात युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें गुरुवार को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गिरफ्तार किये गये पियक्कड़ों में कुदरा थाना क्षेत्र के कदई गांव निवासी संतोष कुमार सिंह, मोहनिया थाना क्षेत्र के केकड़ा निवासी वकील प्रसाद, रोहतास के चेनारी थाना अंतर्गत रेड़िया गांव के उपेंद्र सिंह, भोजपुर जिले के केशवपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह, बांमपाली गांव के मनोज कुमार यादव व कोईलवर वीरमपुर निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं. उत्पाद विभाग को जांच के दौरान इन पियक्कड़ों के पास से एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गयी है. यह चेकिंग अभियान उत्पाद के सब इंस्पेक्टर अमिताभ चंद्रा व परशुराम यादव द्वारा चलाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन