शराब के नशे में दो कार सवार गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जेपी चौक पर साइकिल सवार को धक्का मारने के चलते चढ़ गये पुलिस के हत्थे भभुआ सदर : सोमवार की रात नौ बजे शहर के जयप्रकाश चौक पर एक साइकिल सवार को धक्का मार कर भागने के फिराक में लगे कार सवार दो युवकों को नगर थाने की गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और […]
विज्ञापन
जेपी चौक पर साइकिल सवार को धक्का मारने के चलते चढ़ गये पुलिस के हत्थे
भभुआ सदर : सोमवार की रात नौ बजे शहर के जयप्रकाश चौक पर एक साइकिल सवार को धक्का मार कर भागने के फिराक में लगे कार सवार दो युवकों को नगर थाने की गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कार सहित थाने ले आयी. यहां उनका मंगलवार को मेडिकल जांच करा उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों कार सवार युवकों में एक कुदरा वार्ड संख्या छह का पिंटू सिंह, तो दूसरा कुदरा पचपोखरी का अनिल प्रताप सिंह बताये जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, दोनों कार सवार युवक सोमवार को यूपी के पर्यटक स्थल राजदरी-देवदरी से पिकनिक मना कर और शराब के नशे में धुत होकर लौट रहे थे.
शहर के जेपी चौक के समीप कार सवारों ने साइकिल से जा रहे एक युवक को धक्का मार दिया और भागने लगे. लेकिन, चौक के आसपास मौजूद लोग धक्का मारने के चलते कार सवारों को रोक हल्ला-हंगामा करने लगे. तब तक इतने में देवीजी रोड की ओर से आ रही नगर थाने की गश्ती पुलिस की नजर भीड़ पर पड़ी, तो वहां आकर पूछताछ की और शराब के नशे में धुत दोनों युवकों को कार सहित थाने ले आयी. यहां उनसे पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कार जब्त कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










