घर में घुस की युवती के साथ छेड़खानी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : नगर थाना क्षेत्र के सीवों गांव में एक किसान के घर में घुस कर उसकी बेटी के साथ छेडखानी तथा बीच बचाव करने गये उसके पिता के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर युवती के पिता ने नगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : नगर थाना क्षेत्र के सीवों गांव में एक किसान के घर में घुस कर उसकी बेटी के साथ छेडखानी तथा बीच बचाव करने गये उसके पिता के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर युवती के पिता ने नगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती के पिता ने थाने को दिये गये आवेदन में बताया है कि 21 अगस्त को उसके गांव के ही मुन्नू सिंह व दो अज्ञात लोग उसके घर में घुस गये. घर में घुसने के बाद उसकी बेटी से छेड़खानी करने लगे.
इस दौरान मौके पर पहुंच कर छेड़खानी का विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले में नगर थाने की पुलिस नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन