चार लाख ठगी के मामले में मुख्य आरोपित पटना से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

विगत जनवरी में ही उचक्कों ने वार्ड 16 के डॉक्टर से की थी ठगी भभुआ सदर : नगर थाने की पुलिस ने जीपीएस लगाने के नाम पर एक डॉक्टर से चार लाख रुपये की ठगी करने के मुख्य आरोपित को पटना स्थित राजीवनगर से गिरफ्तार कर लिया है़ उसे गिरफ्तार कर पुलिस भभुआ लेकर आयी […]

विज्ञापन
विगत जनवरी में ही उचक्कों ने वार्ड 16 के डॉक्टर से की थी ठगी
भभुआ सदर : नगर थाने की पुलिस ने जीपीएस लगाने के नाम पर एक डॉक्टर से चार लाख रुपये की ठगी करने के मुख्य आरोपित को पटना स्थित राजीवनगर से गिरफ्तार कर लिया है़ उसे गिरफ्तार कर पुलिस भभुआ लेकर आयी है.जीपीएस के नाम पर डॉक्टर को चुना लगानेवाला आरोपित आशुतोष कुमार सिन्हा बताया जाता हैं, जिस पर कोर्ट के आदेश पर जारी किये गये कुर्की-जब्ती पर उसे नगर थाने के दरोगा विजय कुमार ने गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है कि शहर के एक डॉक्टर से इस साल ही जनवरी में वाहनों में जीपीएस लगाने के नाम पर उचक्कों ने मिल कर चार लाख रुपये अपने खाते में डलवा कर ठगी कर ली थी.
मामले को लेकर वार्ड संख्या 17 निवासी डॉक्टर मुन्ना सिंह ने उस दौरान कुल छह लोगों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद भभुआ वीआइपी कॉलोनी स्थित दो आरोपितों व राकेश कुमार सिंह को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना का एक आरोपित पूर्व में जमानत करा चुका है. इस मामले में पटना बेली रोड निवासी संतोष आर्या व राजीवनगर थाना स्थित आशुतोष कुमार सिन्हा फरार चल रहे थे.
सोमवार को नगर थाने के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने राजीवनगर पटना से आशुतोष कुमार सिन्हा को छापेमारी कर गिरफ्तार कर भभुआ लाया, जहां उसे मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया. जबकि, पटना बेली रोड का रहनेवाला सन्तोष आर्य अब भी फरार हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन