पांच माह में टूटा नाले का ढक्कन, बना जानलेवा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ शहर : शहर के पूरब पोखर से तीन सौ मीटर पूरब वार्ड नंबर 25 में पांच माह पहले बनाया गया नाला का ढक्कन टूट गया है. इससे ढक्कन का निकला रॉड लोगों के लिए जानलेवा हो गया है. लोगों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए नगर पर्षद द्वारा पांच माह पहले नाले […]
विज्ञापन
भभुआ शहर : शहर के पूरब पोखर से तीन सौ मीटर पूरब वार्ड नंबर 25 में पांच माह पहले बनाया गया नाला का ढक्कन टूट गया है. इससे ढक्कन का निकला रॉड लोगों के लिए जानलेवा हो गया है.
लोगों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए नगर पर्षद द्वारा पांच माह पहले नाले का निर्माण कराया गया था. लेकिन, निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण बनने के एक माह के अंदर ही कई जगहों पर नाला का ढक्कन धंस गया. नाले निर्माण में घटिया व कम सीमेंट, अधिक बालू व गिट्टी मिला कर कराया गया. इसकी शिकायत नाले निर्माण के समय नगर पर्षद के अधिकारियों से की गयी थी. लेकिन, कोई पहल नहीं की गयी. नाले का निर्माण तो जलजमाव से निजात के लिए कराया गया. लेकिन, कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है.
इससे लोगों के घरों से गंदा पानी का भी निकासी नहीं हो पाता है. मुहल्ले के असलम अली, संतोष शर्मा आदि लोगों ने बताया कि नाले का ढक्कन टूटे होने के कारण कई लोग रात में गिर कर घायल हो चुके है. यह लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है. छोटे-छोटे बच्चों को नाले के टूटे ढक्कन में हमेशा गिर कर घायल होने की संभावना बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










