छात्र पर चढ़ा बस का चक्का, गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अखलासपुर स्टैंड में रामपुर गांव का कृष्णा बस में चढ़ने के दौरान गिरा भभुआ सदर : सोमवार की सुबह नौ बजे कोचिंग से लौटने के दौरान एक छात्र बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बस का पिछला चक्का छात्र के ऊपर से गुजर जाने के चलते वह गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
अखलासपुर स्टैंड में रामपुर गांव का कृष्णा बस में चढ़ने के दौरान गिरा
भभुआ सदर : सोमवार की सुबह नौ बजे कोचिंग से लौटने के दौरान एक छात्र बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बस का पिछला चक्का छात्र के ऊपर से गुजर जाने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जो बेलाव के रामपुर गांव निवासी रामाकांत यादव का 13 वर्षीय बेटा कृष्णा कुमार बताया जाता हैं. हादसे के बाद अखलासपुर बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल छात्र का इलाज चल रहा है. पता चला है कि कृष्णा सुबह अपने गांव से कोचिंग पढ़ने पटेल चौक स्थित आइपी कोचिंग सेंटर में आया था.
इसके बाद वह पटेल चौक से बस पकड़ कर अखलासपुर बस स्टैंड गया था और फिर वहां से सोनहन बस स्टैंड बेलाव का बस पकड़ने जा रहा था. तभी अखलासपुर स्टैंड में खड़ी बस में चढ़ने के दौरान अचानक बस चल दी, जिससे छात्र अनियंत्रित होकर पिछले चक्का के नीचे आ गया और बचाते-बचाते भी बस उसके ऊपर चढ़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










