मालगाड़ी की बोगी का गेट पोल से टकराया, साढ़े तीन घंटे परिचालन बाधित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बरेज गांव के युवक ने ट्रेन रुकवायी व अधिकारियों को दी जानकारी मोहनिया नगर : भभुआ रोड स्टेशन से पूरब बरेज गांव के पास पोल संख्या 616/23 के पास डाउन से रिवर्सिबल लाइन पर आ रही मालगाड़ी की बोगी का गेट पोल से टकरा कर टूट गया. इससे ओएचइ तार टूट गया. इससे रिवर्सिवल लाइन […]
विज्ञापन
बरेज गांव के युवक ने ट्रेन रुकवायी व अधिकारियों को दी जानकारी
मोहनिया नगर : भभुआ रोड स्टेशन से पूरब बरेज गांव के पास पोल संख्या 616/23 के पास डाउन से रिवर्सिबल लाइन पर आ रही मालगाड़ी की बोगी का गेट पोल से टकरा कर टूट गया. इससे ओएचइ तार टूट गया.
इससे रिवर्सिवल लाइन पर साढ़े तीन घंटे परिचालन बंद रहा. इस मामले की जानकारी बरेज गांव के ग्रामीणों ने रेलवे को दी. अहले सुबह घूमने के लिए रेलवे लाइन पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तार टूटा हुआ देखा तो सूझबूझ दिखाते हुए डंडे में लाल कलर का गमझा लपेट कुछ दूरी पर दिखाते हुए आ रही एक मालगाड़ी को रोका. इस मामले की सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर द्वारा नजदीकी स्टेशन को दी गयी. ग्रामीणों की माने तो ये घटना रात्रि 12 बजे के हुई. इस बीच लगभग 4 घंटे लाइन बाधित रही. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है.
ग्रामीणों की माने तो शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे तेज आवाज के साथ चिनगारी निकली. बारिश होने के कारण कोई रात में रेललाइन पर नहीं जा सका. ग्रामीण अभिमन्यु चौधरी ने बताया कि रविवार की अहले सुबह पांच बजे जब वह रेल लाइन के पास गये, तो देखा कि मालगाड़ी की बोगी का गेट टूट कर लाइन पर ही गिरा था और ऊपर का तार टूट कर झूल रहा था. इसी बीच एक ट्रेन वहां से टूटे हुए तार से गुजरी.
तार से तेज चिनगारी निकलने लगी. ट्रेन जाने के बाद एक बड़े से डंडे में लाल रंग का गमछा लपेट कुछ दूरी पर जाकर आ रही ट्रेन को दिखाया. ट्रेन धीरे धीरे रुक गयी, जिसके बाद इस बात की जानकारी उक्त मालगाड़ी के चालक को दी. इसके बाद चालक ने तुरंत इस बात की सूचना विभाग को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने घटनास्थल के दोनों तरफ डिस्चार्ज लगाकर सप्लाइ काट दी और ऊपर काम शुरू किया गया और टूटे हुए पूरे कैंटलीवर को बदला गया. लगभग 8:30 बजे तक परिचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया.
क्या कहते हैं अधिकारी
मौके पर पहुंचे सुदामा प्रसाद (एसएसइ टीआरडी) ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना विभाग को दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंच घटनास्थल के दोनों तरफ की सप्लाइ काट कर सही कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










