शहर के नये उपभोक्ताओं को फ्री बिजली कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

भभुआ शहर : शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है. बिजली कनेक्शन नहीं लेकर चोरी छिपे बिजली का उपयोग कर रहे हैं, तो वे बिजली विभाग से तुरंत नया कनेक्शन ले ले. नये उपभोक्ताओं को यह कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा फ्री में दिया जा रहा है. बिजली विभाग के एसडीओ कुमार रंजन […]

विज्ञापन

भभुआ शहर : शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है. बिजली कनेक्शन नहीं लेकर चोरी छिपे बिजली का उपयोग कर रहे हैं, तो वे बिजली विभाग से तुरंत नया कनेक्शन ले ले.

नये उपभोक्ताओं को यह कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा फ्री में दिया जा रहा है. बिजली विभाग के एसडीओ कुमार रंजन ने बताया कि शहर के नये उपभोक्ताओं को फीड बैक एजेंसी द्वारा फ्री में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है. बिजली कनेक्शन नहीं लेकर चोरी छिपे बिजली का उपयोग करते पकड़े जानेवाले पर लोगों को जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा. यह भी बताया कि छह माह तक फ्री में नये उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का काम किया जायेगा. बिजली विभाग के काउंटर नंबर दो पर फाॅर्म जमा कर सकते हैं.

क्या-क्या चाहिए
दो पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड या पहचानपत्र की फोटो कॉपी
घर, दुकान या खेत की रसीद की फोटो कॉपी
शहर से सटे गांवों को जोड़नेवाली भभुआ-ददरा सड़क बदहाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन