शहर से सटे गांवों को जोड़नेवाली भभुआ-ददरा सड़क बदहाल

Updated:
विज्ञापन

उभरे हैं बड़े-बड़े गड्ढे पैदल चलना मुश्किल भभुआ शहर : शहर से वार्ड 25 से होकर जानेवाली भभुआ-ददरा सड़क बदहाल हो चुकी है. इससे सड़क से आने-जानेवाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह सड़क सीवों, ददरा, बल्लीपुर, गोबरछ, भैरोपुर, ओरगाई, राजपुर, परमालपुर आदि कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ती है. […]

विज्ञापन

उभरे हैं बड़े-बड़े गड्ढे पैदल चलना मुश्किल

भभुआ शहर : शहर से वार्ड 25 से होकर जानेवाली भभुआ-ददरा सड़क बदहाल हो चुकी है. इससे सड़क से आने-जानेवाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह सड़क सीवों, ददरा, बल्लीपुर, गोबरछ, भैरोपुर, ओरगाई, राजपुर, परमालपुर आदि कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ती है. इस सड़‍क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. भभुआ-ददरा जानेवाली छह-सात किमी सड़क में दर्जनों छोटे-बड़े गड्ढे उभर चुके हैं. सड़क पर दर्जनों गड्ढों में बारिश से पानी भर गया है. इससे आने-जानेवाले आम लोगों व यात्रियों को काफी फजीहत हो रही है. लेकिन इस तरफ न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही विधायक व सांसद का ही.
इसके कारण दर्जनों गांवों के लोग बदहाल पथ से हिचकोले खाते अपने गंतव्य स्थान पहुंचते हैं. ददरा रमेश कुमार, महेंद्र राम, डडवा के दिनेश पासवान आदि ने बताया कि अपने गांव से कोचिंग व हाइस्कूल में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. छात्र सुनील कुमार, प्रिंस कुमार ने बताया कि पथ खराब होने के कारण प्रतिदिन साइकिल से भभुआ कोचिंग करने के लिए आने-जाने में काफी समय लग जाता है. गड्ढों में पानी भर जाने से कई बार छात्र गिर जाते हैं.
लोगों ने बताया कि कई बाइक सवार पथ के जलजमाव में गिर कर घायल हो चुके हैं. इस पथ की मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से कहा गया, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन