होनेवाली पत्नी के प्रेमी ने की थी रेलकर्मी धनंजय की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घटना से पहले धनंजय व आरोपित पंकज में मोबाइल फोन पर हुई थी बातचीत धनंजय की होनेवाली पत्नी से पंकज उर्फ वीरेंद्र करता था एकतरफा प्यार भभुआ कार्यालय : 20 जुलाई की रात शहर के हवाई अड्डा के पास रेलकर्मी धनंजय की हत्या कर शव फेंक जाने के मामले का उद्भेदन नगर थाने की पुलिस […]
विज्ञापन
घटना से पहले धनंजय व आरोपित पंकज में मोबाइल फोन पर हुई थी बातचीत
धनंजय की होनेवाली पत्नी से पंकज उर्फ वीरेंद्र करता था एकतरफा प्यार
भभुआ कार्यालय : 20 जुलाई की रात शहर के हवाई अड्डा के पास रेलकर्मी धनंजय की हत्या कर शव फेंक जाने के मामले का उद्भेदन नगर थाने की पुलिस ने कर लिया है. रेलकर्मी धनंजय की हत्या उसकी होनेवाली पत्नी के प्रेमी पंकज उर्फ वीरेंद्र ने की थी. पुलिस ने पंकज उर्फ वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने अपने बयान में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.
दरअसल, पुने में रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी करनेवाला धनंजय की शादी भभुआ के वार्ड नंबर दो में रहनेवाली एक लड़की से तय हुई थी. लेकिन, उस लड़की से पंकज उर्फ वीरेंद्र एक तरफा प्यार करता था. लड़की पंकज के ही मकान में किराये पर पहले रहती थी. उसके साथ ट्यूशन भी करती थी.
पंकज उस लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार भी कर चुका था और घरवालों से शादी करने की बात भी कही थी. लड़की से एकतरफा प्यार करनेवाले पंकज ने उसे दोतरफा करने के लिए पहले एक बार अपने अपहरण का झूठा नाटक भी कर चुका था, जिसके बाद उक्त लड़की के परिवारवाले उस मकान को छोड़ कर वार्ड नंबर दो में एक नये किराये के मकान में रह रहे थे. उक्त लड़की की शादी रेलकर्मी धनंजय से तय हुई. रेलकर्मी धनंजय व उक्त लड़की शादी के लिए राजी थे और दोनों एक-दूसरे से प्यार भी करते थे. लेकिन, उक्त लड़की की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद से एक तरफा पंकज काफी परेशान था और वह उस लड़की को धनंजय से शादी करने के लिए मना भी किया था.
इसी बीच जब इसकी जानकारी रेलकर्मी धनंजय को हुई तो उसने पंकज को फोन कर बुलाया, ताकि उसे यह समझा दे कि वह उक्त लड़की को तंग न करे. इसी दौरान धनंजय के बुलाने पर 20 जुलाई की रात मिलने गये पंकज उर्फ वीरेंद्र ने उसकी चाकू से गले पर हमला कर हत्या कर दी. गिरफ्तार पंकज ने पुलिसिया पूछताछ में उक्त घटनाक्रम का उद्भेदन किया है.
एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि उक्त हत्याकांड के उद्भेदन के लिए भभुआ थानेदार राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम काम कर रही थी, जिसमें धनंजय, पंकज सहित तीन सब इंस्पेक्टरों को शामिल किया गया था. पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर उक्त हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










