जहानाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में रिटायर्ड फौजी ने घटना को दिया अंजाम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Jan 2025 2:37 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार के जहानाबाद के वाणावर पर्यटन थाना क्षेत्र के परसोना गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान लोकनाथ यादव के रूप में की गई है.
Bihar News: बिहार के जहानाबाद के वाणावर पर्यटन थाना क्षेत्र के परसोना गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान परसोना गांव निवासी विजय यादव के 26 वर्षीय बेटे लोकनाथ यादव के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय यादव और जितेंद्र सिपाही से कई सालों से आपसी विवाद चल रहा था. इसको लेकर शनिवार को दोनों में मारपीट हुआ. जिसके बाद जितेंद्र सिपाही ने घर से हथियार निकाल कर गोली चला दी. इसमें लोकनाथ यादव को गोली लग गई. मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिपाही रिटायर्ड फौजी है.
Also Read: जमुई में खलिहान में सोए बुजुर्ग की हत्या, सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी
घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल
इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया. उसे इलाज के लिए मखदुमपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में थाना अध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. घटना को अंजाम देने वाला जितेंद्र सिपाही मौके से फरार बताया जा रहा है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










