ePaper

Jehanabad News : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण

Updated at : 23 Oct 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad News : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण

हुलासगंज प्रखंड के उपस्वास्थ्य केंद्र बोरी में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हुलासगंज. मुख्यमंत्री कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत हुलासगंज प्रखंड के उपस्वास्थ्य केंद्र बोरी में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर प्रकाश के नेतृत्व में किया गया. अभियान के दौरान प्रतिरक्षण दल ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका 30 बालिकाओं सहित बोरी क्षेत्र की अन्य कई बालिकाओं को लगाया गया. यह वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करती है. डॉ चंद्रशेखर ने अभिभावकों और उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक है. उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. समय पर यह टीका लग जाने से बालिकाएं इस गंभीर खतरे से सुरक्षित रह सकती हैं. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को यह टीका समय पर अवश्य लगवाएं, ताकि वे भविष्य में इस जानलेवा बीमारी से बच सकें. कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता, अभिभावकों, जीविका दीदियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान बालिकाओं के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस प्रकार के आयोजन से समाज में जागरूकता फैलती है और बालिकाओं के प्रति स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा सुनिश्चित होती है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान आगामी दिनों में प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को इस जीवनरक्षक टीका का लाभ मिल सके. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाना और उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी सुनिश्चित करना है. यह अभियान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और जागरूकता लाने में सहायक होगा. इस तरह के टीकाकरण अभियान से हुलासगंज क्षेत्र की बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित और खुशहाल बनाने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन