Jehanabad : वोटराें को जागरूक करने को ””गो वोट मानव”” शृंखला का किया गया निर्माण

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : वोटराें को जागरूक करने को ””गो वोट मानव”” शृंखला का किया गया निर्माण

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर डीडीसी डॉ प्रीति के नेतृत्व में जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गो वोट मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया. मतदाता जागरूकता गो वोट मानव श्रृंखला में जिले उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं के साथ स्काउट एण्ड गाईड के कार्यकर्त्ता शामिल हुए.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर डीडीसी डॉ प्रीति के नेतृत्व में जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गो वोट मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया. मतदाता जागरूकता गो वोट मानव श्रृंखला में जिले उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं के साथ स्काउट एण्ड गाईड के कार्यकर्त्ता शामिल हुए. मानव श्रृंखला का फोटोग्राफ ड्रोन के माध्यम से लिया गया. बच्चों के द्वारा जिलेवासियों को गो वोट की शृंखला बनाकर यह संदेश दिया कि जिला के हर एक 18 प्लस नागरिक को 11 नवंबर को अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अनुरोध किया. मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला कार्यक्रम में डीडीसी के साथ एडीएम सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग राजीव कुमार, एडीएम विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, एडीएम विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय, एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, निदेशक डीआरडीए रोहित कुमार मिश्रा, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, डीइओ सरस्वती कुमारी, नोडल पदाधिकारी जिला स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विजेता रंजन, सहायक नोडल पदाधिकारी जिला स्वीप कोषांग सह डीपीओ शिक्षा सुष्मिता भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन