Bihar News: जहानाबाद में दर्दनाक हादसा, स्कूल से छुट्टी के बाद नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत

Bihar News (सांकेतिक तस्वीर)
बिहार के जहानाबाद में स्कूल से छुट्टी होने के बाद पांच दोस्त गांव के पास के नदी में नहाने गए थे. इस दौरान तीन दोस्त डूबने लगे तो दो दोस्तों ने गांव जाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, तीनों की डूबने से मौत हो गई थी.
Bihar News: जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र के बागवार गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई. यहां गांव के निकट जमुना नदी में नहाने गए तीन किशोर की डूबने से मौत हो गई है. पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी से तीनों किशोर के शव को बरामद कर लिया है. मृतकों की पहचान बगवार गांव निवासी मुस्तकीम, मीरा बिगहा गांव निवासी आदिल, अजीमाबाद गांव निवासी रेहान के रूप में हुई है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं.
स्कूल से छुट्टी के बाद नदी में गए थे नहाने
तीनों बच्चे बागवार स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ते थे. स्कूल से छुट्टी होने के बाद वे तीनों किशोर स्कूल के दो अन्य बच्चों के साथ पास के जमुना नदी में नहाने के लिए चले गए. नदी में पानी अधिक होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तीनों नदी में डूबने लगे जिसके बाद उनके साथ आए दो लड़कों ने शोर मचाया शुरू किया. हालांकि उसे समय वहां पर कोई ग्रामीण मौजूद नहीं थे.
ग्रामीणों ने की कोशिश, लेकिन नहीं बचा सके जान
जमुना नदी का तट गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है. दोनों बच्चे भाग कर गांव पहुंचे और वहां ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और लड़कों की खोज शुरू कर दी. इसके बावजूद उन तीनों को बचाया नहीं जा सका क्योंकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें: Bihar News: सर, वो आपको गाली दे रहा है… बच्चे की शिकायत पर शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से की पिटाई
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से बच्चों की लाश ढूंढी जाने लगी. एक-एक कर तीनों बच्चों की लाश बरामद कर ली गई. 15 वर्षीय आदिल और 16 वर्षीय रेहान की लाश पहले बरामद कर ली गई. तीसरे किशोर की लाश ढूंढने में गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुमार ने बताया कि तीसरे किशोर की पहचान मुस्तकिम 14 वर्ष के रूप में गई है. वह भी उसी स्कूल में पढ़ता था. तीनों किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




