ePaper

jehanabad news : मुर्गी फार्म में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर खाक

Updated at : 06 Jun 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
jehanabad news : मुर्गी फार्म में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर खाक

jehanabad news : पाली थाना क्षेत्र के बम्बई गांव में शुक्रवार को एक मुर्गी फार्म में आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी

विज्ञापन

काको. पाली थाना क्षेत्र के बम्बई गांव में शुक्रवार को एक मुर्गी फार्म में आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. यह मुर्गा फार्म गांव निवासी बिंटू कुमार का बताया जा रहा है सौभाग्यवश घटना के वक्त फार्म में मुर्गियां नहीं थीं, अन्यथा नुकसान और अधिक गंभीर हो सकता था. मामले मे ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गा फ़ार्म से आग की लपटें अचानक उठने लगीं, जिसे देख ग्रामीणों ने तुरंत सबमर्सिबल और चापाकलों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती गयी. सूचना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक फार्म का अधिकांश हिस्सा जल चुका था और हजारों रुपये की क्षति हो चुकी थी. ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना असामाजिक तत्वों की शरारत हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन