जहानाबाद में घर का ताला तोड़ चोरी, नकदी-जेवर और ऑटो की बैटरी ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी, जेवर और ऑटो की बैटरी उड़ाई, नगर थाने में मामला दर्ज

जहानाबाद जिले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, जहाँ से नकदी, जेवर और ऑटो की बैटरी चोरी हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत है और पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Jehanabad News: जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर मढ़िया मुहल्ले में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, मोबाइल फोन और ऑटो की बैटरी चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार, दौलतपुर मढ़िया निवासी शैलेश कुमार ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि वह रात में अपना ऑटो चलाकर घर लौटे थे. भोजन करने के बाद पूरा परिवार सो गया. शनिवार की सुबह करीब पांच बजे जब उनकी नींद खुली, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला.

इसके बाद उन्होंने घर के अंदर जाकर सामान की जांच की, तो कमरे में रखी नकदी, मोबाइल फोन और सोने की कान की बाली गायब थी. इतना ही नहीं, चोरों ने घर के बाहर खड़े ऑटो से उसकी बैटरी भी खोलकर चुरा ली.

चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत

घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

अज्ञात चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

पीड़ित के आवेदन के आधार पर जहानाबाद नगर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच कर रही है तथा अज्ञात चोरों की पहचान के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जायेगा.

Also Read: जहानाबाद में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन