लैपटॉप लेकर फरार हुआ चोर सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 10:38 PM
नगर थाना क्षेत्र के फिदा हुसैन रोड में शनिवार की दोपहर एक रेक्सीन व्यवसायी के दुकान स्थित काउंटर पर रखे लैपटॉप को चोरों ने पलक झपकते गायब कर दिया. हालांकि काउंटर से लैपटॉप चोरी किये जाने की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी.
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के फिदा हुसैन रोड में शनिवार की दोपहर एक रेक्सीन व्यवसायी के दुकान स्थित काउंटर पर रखे लैपटॉप को चोरों ने पलक झपकते गायब कर दिया. हालांकि काउंटर से लैपटॉप चोरी किये जाने की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी.
घटना शनिवार की दोपहर की बताई जाती है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि फिदा हुसैन रोड के रहने वाले दुकान संचालक मो आरिफ जो रिक्सन हाउस के नाम से दुकान चलाते हैं. वह अपने स्टाफ के साथ दुकान के अंदर सामान लाने चले गए. इसी क्रम में काउंटर पर रखा लैपटॉप चोरों ने गायब कर दिया. चोरी की घटना को लेकर दुकान संचालक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. साथ ही काउंटर से लैपटॉप लेकर भागने वाले संदिग्ध व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.बधार से दो सबमर्सिबल और मोटर की चोरी
घोसी. थाना क्षेत्र के कैरवा गांव के बधार से शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो किसान का सबमर्सिबल एवं एक किसान का एक विद्युत मोटर चोरी कर ले भागा. इस सिलसिले में पीड़ित किसान ने बताया कि कैरवा गांव स्थित फल्गु नदी से पूरब कैरवा गिंजी बधार से शनिवार की रात संजीत कुमार एवं नागेन्द्र शर्मा का सबमर्सिबल तथा उदय शर्मा का तीन एचपी का विद्युत मोटर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले भागा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










