ePaper

Jehanabad : जीविका दीदियों ने महिला निधि की स्थापना को बताया ऐतिहासिक कदम

Updated at : 02 Sep 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : जीविका दीदियों ने महिला निधि की स्थापना को बताया ऐतिहासिक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ व 105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया गया. जिले में इस अवसर पर अब्दुल बारी नगर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ व 105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया गया. जिले में इस अवसर पर अब्दुल बारी नगर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया. इस अवसर पर डीएम अलंकृता पांडेय, उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जीविका से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे. नगर भवन में उपस्थित महिलाओं एवं जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना. महिलाओं ने महिला निधि की स्थापना पर हर्ष और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें ससमय और उपयुक्त ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा तथा बड़े पैमाने पर उद्यमिता एवं आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होगा. महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए इसे अपने जीवन में नये अवसर लाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया. बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जिसे जीविका के नाम से भी जाना जाता है, बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत, टिकाऊ और आत्मनिर्भर समुदाय-आधारित संस्थाएं- स्वयं सहायता समूह माध्यम से गरीबी उन्मूलन एवं महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण करना है. यह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में काम करता है. इसका गठन वर्ष 2006 में बिहार सरकार द्वारा विश्व बैंक से ऋण ले कर किया गया था. बिहार में जीविका को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के रूप में नामित किया गया है. इसका मतलब है कि यह केंद्र सरकार की इस योजना को राज्य में लागू करने वाली नोडल एजेंसी है. जीविका ग्रामीण बिहार में गरीबी उन्मूलन के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाता है जिसमें सामाजिक एकजुटता, वित्तीय समावेशन और आजीविका संवर्धन के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना शामिल है. जीविका स्वयं सहायता समूह सरकारी योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और जन वितरण प्रणाली का लाभ गरीबों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. जीविका द्वारा अब तक कुल 11 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है. साथ ही 73,510 ग्राम संगठन तथा 1680 संकुल स्तरीय संघ गठित हो चुके हैं. विभिन्न बैंकों द्वारा 10.63 लाख स्वयं सहायता समूहों के बचत बैंक खाता खोले गए हैं जिसमें समूहों को लिंकेज कराकर अब तक कुल 57,186 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में उपलब्ध करायी गयी है. स्वयं सहायता समूह बचत और ऋण गतिविधियों के माध्यम से वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं. वहीं करपी के सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को पीएम-सीएम के जीविका दीदियों के नाम संबोधन का लाइव टेलीकास्ट कराया गया, जहां बीडीओ प्रशांत कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन