ePaper

Jehanabad : गर्भवती महिलाओं के लिए कोहरा पंचायत के मुखिया ने जारी किया आश्वासन पत्र

Updated at : 27 Sep 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : गर्भवती महिलाओं के लिए कोहरा पंचायत के मुखिया ने जारी किया आश्वासन पत्र

कोहरा पंचायत के मुखिया कमालउद्दीन ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष आश्वासन पत्र जारी किया है. इस पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. कोहरा पंचायत के मुखिया कमालउद्दीन ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष आश्वासन पत्र जारी किया है. इस पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया है. मुखिया ने पत्र के माध्यम से कहा है कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल जाने पर सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि का पूरा लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रसव के समय किसी भी तरह की समस्या आने पर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग मिलकर हर संभव सहयोग देंगे.

अभियान को आगे बढ़ाने और समुदाय तक पहुंचाने में पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो काजल सुथार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने गर्भवती महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करने में सक्रिय सहयोग किया. मुखिया कमालउद्दीन ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य हमारी पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हर परिवार को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना मेरा दायित्व है. इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर गर्भवती महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करना है. ग्रामीणों और महिलाओं ने मुखिया तथा पिरामल फाउंडेशन के इस प्रयास का स्वागत किया और इसे एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन