ePaper

Jehanabad : परिजनों ने डीएम से की दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

Updated at : 27 Sep 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : परिजनों ने डीएम से की दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

काको में बीते दिन सब्जी विक्रेता की हुई हत्या के मामले में परिजनों ने डीएम अलंकृता पांडेय को शिकायत देकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. काको में बीते दिन सब्जी विक्रेता की हुई हत्या के मामले में परिजनों ने डीएम अलंकृता पांडेय को शिकायत देकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग किया है. मृतक सब्जी विक्रेता मो मोसिम की भभु रुकसाना खातून ने डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. सूचक ने कहा है कि 17 सितंबर को मेरे भैंसुर मो मोसिम को काको के विक्की पटेल ने बटखरा से सीना पर मार हत्या कर दिया था जिसका स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज है. सूचक ने बताया है कि जो पोस्टमार्टम हुआ है जिससे मैं संतुष्ट नहीं हूं. वास्तविकता है कि अभियुक्त ने मेरे भैंसुर को लोहे के बटखारा से सीना पर मार हत्या कर दिया है. शिकायतकर्ता ने पोस्टमार्टम का ग़लत रिपोर्ट देने एवं दुबारा फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है.

जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए किया गया सतर्क

जहानाबाद नगर. एक अक्टूबर तक फल्गु नदी के कैचमेंट एरिया चतरा एवं हजारीबाग क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग द्वारा जतायी गयी है. उक्त के आलोक में फल्गु नदी में तेजी से जलस्तर में वृद्धि की सम्भावना के मद्देनजर उदेरास्थान बराज का गेट खोला जा सकता है, जिससे डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में जल प्रवाह बहुत अधिक हो सकता है. फल्गु, भूतही तथा लोकाइन नदी के किनारे बहने वाले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन