Jehanabad : लापता युवती का दरधा नदी में उपलाता हुआ मिला शव

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : लापता युवती का दरधा नदी में उपलाता हुआ मिला शव

पलटूबिगहा गांव में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब गांव के ही जयराम पंडित की 19 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी का शव दरधा नदी में तैरते हुए मिला.

विज्ञापन

मखदुमपुर. पलटूबिगहा गांव में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब गांव के ही जयराम पंडित की 19 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी का शव दरधा नदी में तैरते हुए मिला. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी 22 सितंबर की शाम से ही गायब थी, घर वाले काफी खोजबीन कर रहे थे जिसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को भी दी गयी थी. इस सम्बंध में मखदुमपुर थाना में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कर लिया गया था. वहीं शनिवार को गांव के ही नदी में कुछ ग्रामीण अपने मवेशी को धोने गये, तो नदी में शव तैरता हुआ दिखा. लोगों द्वारा हल्ला किये जाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस सहायता वाहन 112 पर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दल-बल के साथ मखदुमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. उन्होंने बताया कि शव 4-5 दिनों तक पानी में रहने के कारण छत-विक्षत स्थिति में हो गया है. वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका मां-बाप की इकलौती संतान थी जिसके गुजर जाने के बाद उनके घर में अंधकार छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन